- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
विकास के असंभव कार्य को संभव करना हमारी सरकार की पहचान: मुख्यमंत्री
इंदौर जिले के सांवेर विधानसभा क्षेत्र के गाँव-गाँव तथा घर-घर पहुंचेगा नर्मदा का पानी
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने लगभग 2400 करोड़ रूपये लागत की महत्वाकांक्षी माँ नर्मदा सिंचाई परियोजना का भूमिपूजन किया
इंदौर. मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने आज इंदौर जिले के सांवेर में आयोजित कार्यक्रम मे लगभग 2400 करोड़ रूपये लागत की महत्वाकांक्षी माँ नर्मदा सिंचाई परियोजना का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व केन्द्रीय मंत्री तथा सांसद श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने की।
इस योजना से इंदौर जिले के सांवेर विधानसभा क्षेत्र के 178 गाँव लाभान्वित होंगे। इन गाँवों के एक लाख 58 हजार 147 एकड़ जमीन के लिये सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। साथ ही इन गाँवों में पेयजल एवं औद्योगिक प्रयोजन के लिये भी पानी मिलेगा। योजना से लगभग ढाई लाख ग्रामीणों को सीधा लाभ पहुंचेगा। यह योजना सांवेर विधानसभा क्षेत्र के साथ ही पूरे इंदौर जिले में विकास की नयी इबारत लिखेगी।
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, पर्यटन मंत्री सुश्री उषा ठाकुर, सांसद श्री शंकर लालवानी, विधायकगण श्री रमेश मेंदोला, श्री आकाश विजयवर्गीय, श्री महेन्द्र हार्डिया, पूर्व विधायक डॉ राजेश सोनकर तथा श्री सुदर्शन गुप्ता, श्री गौरव रणदिवे विशेष रूप से मौजूद थे।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में तेजी से विकास का सिलसिला पुन: प्रारंभ किया गया है। प्रदेश में विकास के असंभव कार्य को संभव किया जा रहा है। असंभव कार्य को संभव करना हमारी सरकार की पहचान है। उन्होंने कहा कि नर्मदा के जल को सिंचाई और पेयजल के लिये गाँव-गाँव तक पहुंचाने का असंभव कार्य भी हमारी सरकार द्वारा प्रारंभ किया गया है। इस योजना का विस्तार किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसानों के हितों का पूरा ध्यान रखा जायेगा। राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत प्रीमियम जमा कर 4600 करोड़ रूपये की फसल बीमा राशि किसानों के खातों में जमा कराई है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में जिन किसानों की फसलों की नुकसानी हुई है, उसकी पाई-पाई की भरपाई की जायेगी।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा प्रारंभ की गई किसान सम्मान निधि योजना में सम्मान निधि बढ़ाकर 10 हजार रूपये प्रति किसान कर दी गई है। उन्होंने राज्य शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का जिक्र करते हुये कहा कि यह योजनाएं पुन: शुरू की गई है। पात्र हितग्राहियों को चाहे वह वृद्ध हो, विद्यार्थी हो, महिलाएं हो उन्हें उनके अधिकारों से वंचित नहीं रखा जायेगा। जरूरतमंद परिवारों के लिये एक रूपये किलो अनाज देने की योजना भी प्रारंभ की गई है। अब किसी भी गरीब की थाली खाली नहीं रहेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास के लिये धन राशि की कमी नहीं आने दी जायेगी।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये पूर्व केन्द्रीय मंत्री तथा सांसद श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि विकास एवं प्रगति के लिये जो हमारी सोच एवं संकल्प था, उसे अब साकार किया जा रहा है। विकास एवं प्रगति के नये आयाम लिखे जायेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने अपनी दृढ़ इच्छा शक्ति से सांवेर क्षेत्र के लिये 2400 करोड़ रूपये की नर्मदा सिंचाई परियोजना को क्रियान्वित करने का असंभव कार्य संभव किया है।
उन्होंने कहा कि जब जनप्रतिनिधि संवेदनशील होकर कार्य करते है, तो विकास को नयी गति मिलती है। उन्होंने कहा कि संकल्पों को पूरा करना जनप्रतिनिधियों का दायित्व होता है। जनता के साथ वादा खिलाफी और छलावा नहीं होना चाहिये, ऐसा करने वालों को जनता कभी माफ नहीं करती है।
इस अवसर पर सम्बोधित करते हुये पूर्व मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि सांवेर के विकास के लिये राज्य सरकार विशेष प्रयास कर रही है। इसके तहत राज्य सरकार द्वारा 2400 करोड़ रूपये की बड़ी योजना का भूमिपूजन किया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों के कल्याण के लिये दृढ़ संकल्पित होकर तेजी से कार्य कर रही है।
जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने स्वागत भाषण देते हुये कहा कि आज का दिन सांवेर के लिये ऐतिहासिक दिन है। सांवेर क्षेत्र में नर्मदा का पानी लाने का सपना साकार होने जा रहा है। इस योजना से सांवेर क्षेत्र के विकास की तकदीर एवं तस्वीर बदलेगी। हर खेत तक सिंचाई के लिये पानी होगा, घर-घर तक पेयजल सुविधा मिलेगी।
उन्होंने इस योजना की मंजूरी के लिये मुख्यमंत्री श्री चौहान के प्रति आभार व्यक्त किया। सिंचाई के साथ ही स्वास्थ्य, सड़क, बिजली आदि मूलभूत सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाया गया है। प्रदेश में समर्थन मूल्य पर गेहूं की रेकार्ड खरीदी की गयी है।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री चौहान तथा श्री सिंधिया ने मंत्रोच्चार के बीच नर्मदा जल के विशाल कलश का पूजन किया। इस अवसर पर कन्याओं का पाद-पूजन भी किया गया। अतिथियों ने बटन दबाकर विकास कार्यों की शिला पट्टिकाओं का अनावरण किया। अतिथियों ने विभिन्न शासकीय योजनाओं के तहत चयनित हितग्राहियों को लाभ के प्रमाण-पत्र भी वितरित किये गये। कार्यक्रम का संचालन पूर्व विधायक डॉ. राजेश सोनकर ने किया। आभार श्री सावन सोनकर ने माना।


