- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
स्वच्छता के साथ-साथ पुरानी वस्तुओं से सजाए बेकलाईन व उद्यान
नागरिक अपनी सेल्फी के साथ करे सोशल मिडिया पर पोस्ट
इंदौर. नगर निगम इंदौर द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 के तहत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर पुरानी वस्तुओ को पुन: उपयोग का अभियान 25 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलाया जा रहा है. इसी क्रम में स्वच्छता के साथ-साथ 4 आर (रिफयूज, रिडयूज, रियुस, रिसाकल) पर कार्य किया जा रहा है.
इसके तहत निगम द्वारा शहर के नागरिको को इंदौर में स्वच्छता में किये जा रहे सहयोग के साथ ही अपने घरो/संस्थानो से निकलने वाली पुरानी वस्तुओ का बेकलाईनो व उद्यान में आकर्षित सजावट हेतु उपयोग में लाने के लिये बनाया जा रहा है.
आयुक्त सुश्री प्रतिभा पाल ने बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में इंदौर स्वच्छता का पंच लगाएगा, इसके तहत इंदौर अभियान के तहत 4 आर (रिफयूज, रिडयूज, रियुस, रिसाकल) पर इंदौर कार्य कर रहे है.
इस अभियान से जुडऩे के लिये नागरिको को प्रेरित किया जा रहा है. इस अभियान में नागरिक अपने घर/संस्थान से निकलने वाली पुरानी वस्तुओं से बेकलाईन व गार्डनो में सजावट का सामान बनाए और उस बेकलाईन व गार्डन के साथ सेल्फी लेकर सोशल मीडिया के साथ ही स्वच्छ इंदौर के टवीटर, इंस्ट्राग्राम, फेसबुक अकाउण्ट पर पोस्ट करें, ताकि इंदौर के अन्य जागरूक नागरिको भी इस अभियान से जुड़ें.
इस अभियान के तहत नागरिक के घरों व संस्थानों से निकलने वाली अनुपयोगी सामानों का पुन: उपयोग भी होगा. जहां पहले बेकलाईनो में गंदगी हुआ करती थी, वहां पर निगम द्वारा अभियान चलाकर सफाई कराई गई व नागरिको द्वारा बेकलाईनों की सजावट भी की जा रही है.


