- हियरज़ैप ने एम्प्लीफॉन इंडिया का किया अधिग्रहण, भारत के संगठित श्रवण स्वास्थ्य-सेवा क्षेत्र में एक प्रमुख शक्ति का उदय
- गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर ने ईबीजी ग्रुप के इंटीग्रेटेड वेलनेस सेंटर की नींव रखी
- वर्ल्ड फोकलोर डे: Arunabh Kumar और एकता कपूर के भारतीय मंदिरों और लोककथाओं के साझा प्रेम से बनी ‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’
- नाचने के लिए तैयार हो जाइए! ‘प्रेम कीटाणु’ के निर्माताओं ने ‘अंडी बंडी’ के लिए ज़ी म्यूजिक कंपनी के साथ मिलाया हाथ, लेकर आए युवाओं के जोश और जश्न से भरा गाना!
- गोपी थीम पर रंगारंग कार्यक्रम में झूमीं गहोई वैश्य महिला मंडल की महिलाएं
इंदौर बनेगा सायकलिंग फ्रेण्डली शहर
26 सितम्बर से 1 अक्टुबर तक चैलेंज में सम्मिलित होकर सोशल मिडिया पर पोस्ट करे
इंदौर. इंदौर शहर स्वच्छता में चार देश में नंबर वन स्वच्छ शहर बना है, इसके साथ ही इंदौर शहर के नागरिक पर्यावरण व सायकलिंग में भी नंबर वन बने, इसको दृष्टिगत रखते हुए 26 सितम्बर से 1 अक्टुबर के बीच इंदौर बनेगा सायकिलिंग फ्रेण्डली शहर के उददेश्य से शहर के सायकिल प्रेमियों के लिये इंडिया सायकल 4 चेंज चैलेंज में भाग लेने के लिये प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है.
आयुक्त सुश्री प्रतिभा पाल ने बताया कि इस चैलेंज में प्रतिभागी https://forms.gle/yaAVs5uwcNcuScpK6 लिंक पर जाकर अपना सर्वे फार्म भरकर इस चैलेंज में सम्मिलित हो सकते है. साथ ही अपने नागरिको के समर्थन में इंदौर साइक्लिंग फ्रेण्डली शहर बनने के लिये इंडिया सायकल 4 चैलेंज में भाग ले और बताए कि आप हमारे इंदौर शहर में साइकिल चलाने मके बारे में क्यां सोचते है, इस सर्वेक्षण को व्यापक रूप से साझा करे.
इस चैलेंज में सम्मिलित होने के लिये प्रतिभागी 26 सितम्बर से 01 अक्टुबर 2020 के बीच अपनी सायकल से आफिस जाए, साईकल के साथ अपनी सेल्फी ले और अपने घर से ऑफिस की दूरी बताए और यह सभी जानकारी के साथ इंदौर स्मार्ट सिटी के टवीटर अकाउण्ट, इंदौर स्मार्ट सिटी आफिशियल के फेसबुक पेज, इंदौर स्मार्ट सिटी के इंस्ट्रग्राम पेज पर टेग करे व सोशल मिडिया पर पोस्ट करें. इंदौर बनेगा सायकलिंग फ्रेण्डली शहर चैलेंज में चयनित 3 विजेताओ को आकर्षक पुरस्कार से भी सम्मानित किया जाएगा.


