- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
इंदौर ने सेग्रिकेशन के असंभव कार्य को संभव किया: संभागायुक्त डॉ. शर्मा
स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 के संबंध में रिजनल कार्यशाला संपन्न
इंदौर. संभागायुक्त व निगम प्रशासक डॉ. पवन कुमार शर्मा, कलेक्टर श्री मनीष सिंह, निगमायुक्त सुश्री प्रतिभा पाल द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण-2021 की क्षेत्रीय कार्यशाला का रवीन्द्र नाटय गृह में दीप प्रज्वलित कर शुभारम्भ किया। स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 के संबंध में 9.30 से 10.30 तक रविन्द्र नाटयगृह में संभागायुक्त एवं निगम प्रशासक, कलेक्टर व आयुक्त द्वारा संबोधित किया गया तथा इसके पश्चात 10.30 बजे से दिल्ली में देश के अन्य शहरों के साथ इंदौर के निगम अधिकारियों को भी सर्वेक्षण के मापदंडों के संबंध में ऑनलाइन प्रेजेंटेशन दिया गया।
इस अवसर पर समस्त अपर आयुक्त, समस्त उपायुक्त, समस्त नगर शिल्पज्ञ, अधीक्षणयंत्री, समस्त झोनल अधिकारी, झोन नियत्रणकर्ता अधिकारी, स्वास्थ्य अधिकारी, सीएसआई, दरोगा, एनजीओ टीम व अन्य उपस्थित थे। निगमायुक्त सुश्री प्रतिभा पाल द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 के तहत आयोजित क्षेत्रीय कार्यशाला के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए, अंत में आभार व्यक्त किया।
इंदौर हमेशा आश्चर्य चकित करता रहा है- निगम प्रशासक
संभागायुक्त व निगम प्रशासक डॉ. पवनकुमार शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि नगरीय निकाय में मेरा लंबे समय का कार्यकाल रहा है, जब मैं निगमायुक्त था, उस समय एशिया के अन्य देशों के साथ-साथ भारत में कचरा सेग्रिकेशन का कार्य असंभव था, किसी भी देश में कचरे का संग्रहण अलग-अलग करने का कार्य बहुत बड़ी चुनौती था।
भारत के भी शहरों में यह कार्य चुनौती था, पर जब मैं इंदौर आया तो मैंने देखा कि कचरा सेग्रिकेशन के असंभव कार्य को नगर निगम इंदौर ने बहुत ही खूबी के साथ संभव किया है, मेरे लिये यह बड़े आश्चर्य की बात है कि किस प्रकार से देश में कचरा सेग्रिकेशन बहुत बड़ा विषय था, इंदौर ने हमेशा मुझे आश्चर्य चकित किया है।
इस पर कार्य करना उसे भी बड़ा कार्य था, किंतु नगर निगम इंदौर ने इस कार्य को शहर के नागरिकों व मीडिया बंधु के साथ-साथ अन्य सहयोगी संस्थाओं के साथ मिलकर इस असंभव कार्य को संभव किया है, इसके लिये नगर निगम के आप सभी अधिकारी व कर्मचारीगण बधाई के पात्र हैं।
निगम प्रशासक डॉ. शर्मा ने कहा कि इंदौर हमेशा आश्चर्य चकित करता है, हर बार स्वच्छता में इंदौर कुछ अलग कार्य करता है। आपकी लगनता का परिणाम है कि इंदौर देश में स्वच्छता में चार बार नंबर वन शहर रहा है और पांचवी बार भी इंदौर स्वच्छता में नंबर वन रहेगा। आपने चार बार नंबर वन स्वच्छ शहर का पदक जीता है, अब आप सभी का कार्य भी बढ़ गया है, सभी की उम्मीद आप से बढी है, स्वच्छ सर्वे के मापदंडों में नये-नये आयाम बढ़े हैं, जिसके अनुरूप हम सभी को कार्य करना है।
सफाई ऐसा कार्य है जो प्रतिदिन होना आवश्यक है, उन्होने कहा कि सफाई के साथ-साथ वॉटर प्लस सर्वे के लिये सीवरेज का जो भाग ओपन है उसके लिये कार्य करना भी आवश्यक है। इसके लिये आप सभी को घर-घर जाकर वॉटर प्लस सर्वे के लिये कार्य करना होगा। इसमें नागरिकों का सहयोग भी अपेक्षित है।
उन्होने कहा कि स्वच्छता के साथ-साथ नागरिकों से कचरा प्रबंधन शुल्क भी वसूल करना बहुत बड़ा कार्य है और कचरा प्रबंधन शुल्क की वसूली इंदौर कर रहा है और नागरिक भी इसमें सहयोग कर रहे हैं। आप सभी स्वच्छ सर्वेक्षण-2021 के मापदंडों व प्रोटोकॉल के आधार पर कार्य करें और इंदौर को पांचवी बार देश में नंबर वन शहर बनाने के लिये लगनता से कार्य करें।
पांचवी बार भी स्वच्छता में नंबर वन बने इंदौर शहर – कलेक्टर श्री सिंह
कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने इस अवसर पर निगम अधिकारियेा को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी ने इंदौर को स्वच्छता में इस मुकाम पर खड़ा किया है, स्वच्छ सर्वेक्षण में किस प्रकार से मापदंडों व प्रोटोकॉल के आधार पर कार्य करना है, यह आप सभी को पता कि किस प्रकार से इंदौर केा स्वच्छता में पांचवी बार नंबर वन शहर बना है।
इस कार्य में शहर के नागरिकों को बड़ा ही महत्वपूर्ण सहयोग रहा है, अब नागरिकों की उम्मीदे आपसे ज्यादा है, डोर टू डोर कचरा संग्रहण प्रतिदिन होता है, किसी भी दिन कार्य में लापरवाही होने पर नागरिकगण रिएक्ट करते हैं, इसलिये आप सभी को सचेत होकर कार्य करना है। स्वच्छ सर्वेक्षण-2021 में सिटिजन फीडबैक के अंक बहुत ज्यादा है, इसके लिये आप सभी को सचेत होकर कार्य करना है कि नागरिकों को किसी भी प्रकार की कोई समस्या न आए।
साथ ही वॉटर प्लस सर्वे में भी इंदौर को अच्छे अंक प्राप्त करने के लिये आप सभी को मैदान में उतारकर कार्य करना होगा, देश के सूरत शहर में वॉटर सर्वे के तहत रिसायकल व रियूज पर कार्य किया जा रहा है, सभी इंजीनियर गली-गली व घर-घर जाकर वॉटर प्लस सर्वे के लिये कार्य करें, जिन घरों की सीवरेज लाइनें ओपन में है या नदी में मिल रही है, उनको समझाइश दे और सहयोग करें।
मैंने देखा कि कई नागरिकों ने स्वंय के व्यय पर घरेलू लाइन को सीवरेज लाइन से जोड़ने का कार्य किया है, जो कि बहुत ही सराहनीय है। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि पिछले 2-3 माह में इंदौर ने स्वच्छता में बहुत ही अच्छा कार्य किया है, इंदौर स्वच्छता में 4 बार नंबर वन शहर बना है और पांचवी बार भी स्वच्छता में नंबर वन शहर बने, इसके लिये आप सभी पूर्व के सर्वेक्षण की तरह नये मापदंडों पर कार्य करें।
3 आर व 4 आर पर निगम करेगा कार्य – निगम आयुक्त
आयुक्त सुश्री प्रतिभा पाल ने इस अवसर पर कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण-2021 के मापदंडों व प्रोटोकॉल के संबंध में विस्तार से जानकारी दी और निगम द्वारा किए गए कार्यों को साझा किया गया। इसमें कचरा सेग्रिकेशन, डोर टू डोर कचरा संग्रहण, ड्राय-वेस्ट प्लांट, कचरे का निपटान, 3 आर व 4 आर पर कार्य, बैकलाइन सफाई, रोड स्वीपिंग कार्य, सीटीजन फीडबेक, स्टार रेटिंग, वॉटर प्लस सर्वे, सार्वजनिक-सामुदायिक शौचालय, मुत्रालय, सर्टिफिकेशन- डॉक्युमेंटेशन के साथ ही नागरिको को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिये प्रचार-प्रसार करना आवश्यक है।
आयुक्त सुश्री पाल ने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण के मापदंडों में कचरा प्रबंधन शुल्क की वसूली हेतु भी प्रावधान है जिसके लिये आप सभी फिल्ड में रहते हुए, कार्य करना है। वॉटर प्लस सर्वे एवं सेवन स्टार रेटिंग के तहत किये जा रहे कार्यों की भी जानकारी दी गई, साथ ही नदी पर बनाये जा रहे एसटीपी प्लांट के संबंध में भी जानकारी दी गई।


