- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
कांग्रेस को मजबूत बनाने में पूरी ताकत लगाउंगा: बाकलीवाल
इंदौर. शहर कांग्रेस के नवनियुक्त कार्यवाहक अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने आज सुबह राजबाडा स्थित अहिल्यामाता की प्रतिमा परमाल्यार्पण करने के पश्चात रैली के रूप में कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन पहुंचकर कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला.
इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोदटण्डन ने शहर कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता भंवर शर्मा को पदभार ग्रहण की संपूर्ण जिम्मेदारी के लिये दायित्व सौंपा. भंवर शर्मा की उपस्थिति में शहर कांग्रेस के स्थायी मंत्री प्रकाश महावर कोली एवं प्रवक्ता जौहर मानपुरवाला ने नवनियुक्त कार्यवाहक अध्यक्ष विनय बाकलीवाल से रजिस्टर में हस्ताक्षर करवाकर पदभार ग्रहण कराया.
इस अवसर पर श्री बाकलीवाल ने कहा कि हम 14 वर्षो से इंदौर ही नहीं बल्कि प्रदेश में वनवास पर हैं. मुझे कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में शहर की सभी सीटों को जिताने के लिये जो दायित्व दिया गया है उस दायित्व का निर्वहन मैं इंदौर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद टण्डन के साथ एक और एक ग्यारह के रूप में मिलकर आपसी एकजूटता और समन्वय के साथ करेंगे. शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद टण्डन मेरे बडे भाई हंै. मैं उनके निर्देशन में कांग्रेस को मजबूत बनाने में पूरी ताकत लगाउंगा.
संचालन पूर्व प्रदेश सचिव राजेश चौकसे ने किया. ंआभार जिला कांग्रेस अध्यक्ष सदाशिव यादव ने माना. इसके पूर्व कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन में आयोजित नवनियुक्त कार्यवाहक अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया. इस अवसर पर अ.भा.कांग्रेस कमेटी के केन्द्रीय पर्यवेक्षक निमिश शाह, इंदौर शहर व जिले के पर्यवेक्षक सुरेन्द्रसिंहठाकुर, पं.कृपाषंकर शुक्ला, पूर्व विधायक तुलसी सिलावट, अश्विन जोशी, म.प्र.कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष श्रीमती अर्चना जायसवाल, प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष गोविंद गोयल, पंकज संघवी, सुरजीतसिंह चड्डा, सुरेश मिंडा, शहर महिला अध्यक्ष श्रीमती शशि यादव, शैलेष गर्ग आदि कांग्रेसजन मौजुद थे.


