- रोटरी क्लब ऑफ इंदौर प्रोफेशनल्स ने स्कूल की बच्चियों को आत्मरक्षा प्रशिक्षण करवाया।
- इंदौर पुलिस और एचसीजी कैंसर हॉस्पिटल की संयुक्त पहल हजारों लोगों को तंबाकू और कैंसर के प्रति किया जागरूक
- Renowned Actors Sunny Deol, Preity Zinta, and Karan Deol Made Freshman Induction 2026 a Star-Studded Welcome for LPU Freshers
- “Advertising Ushered In A New-Age Sensibility to Films” - Farhan Akhtar on the stylized slick of ‘Dil Chahta Hai’.
- ‘हर कोई लव ट्रायंगल करना चाहता था’, ‘दिल चाहता है’ की कास्टिंग को लेकर फरहान अख्तर ने बताई पूरी कहानी
श्रमिकों के शोषण पर ऊर्जा मंत्री ने दर्ज करवाई रिपोर्ट
उपकेंद्र का किया आकस्मिक निरीक्षण
इंदौर. प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने इंदौर से ग्वालियर जाते समय ऊर्जा विभाग की पॉवर ट्रांसमिशन कम्पनी के 220 केवी एवं 132 केवी उपकेंद्र मक्सी, शाजापुर एवं आगरोद का आकस्मिक निरीक्षण किया.
शाजापुर जिले के मक्सी एवं देवास जिले के आगरोद में निरीक्षण के दौरान आउट सोर्स श्रमिक के रूप में कार्यरत आपरेटर एवं सुरक्षा गार्ड से वेतन संबंधी जानकारी लेने पर ज्ञात हुआ कि उक्त कर्मचारियों को ठेकेदार द्वारा वेतन का भुगतान करने के पश्चात वेतन का कुछ हिस्सा वापस ले लिया जाता है.
उक्त प्रकरण संज्ञान में आते ही ऊर्जा मंत्री ने सम्बन्धित अधिकारियों को दोषियों के विरुद्ध दण्डात्मक कार्यवाही के निर्देश प्रसारित किए गए. सम्बन्धित ठेकेदारों के विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करवाई गई.
पॉवर ट्रांसमिशन कम्पनी जबलपुर के एमडी को निर्देशित किया गया कि प्रदेश के समस्त उपकेंद्रों के निरीक्षण किया जाए। निरीक्षण में ऐसे प्रकरण सामने आते हैं तो दोषियों पर आवश्यक कार्यवाही की जाए।


