- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
ड्रग्स माफियाओं के अवैध निर्माण जमींदोज
निगम, जिला व पुलिस प्रशासन ने दो स्थानों पर की संयुक्त कार्रवाई
इन्दौर. गुंडों और भूमाफियों के साथ ड्रग्स माफियाओं के विरूद्ध कार्रवाई शुरू कर दी है. शुक्रवार को निगम, जिला व पुलिस प्रशासन द्वारा ड्रग्स माफिया के अवैध निर्माण पर 2 स्थानों पर रिमूव्हल कार्रवाई की गई.
आयुक्त सुश्री प्रतिभा पाल ने बताया कि मुख्यमंत्री जी द्वारा विगत दिवस वीडियो कान्फ्रेंसिंग के दौरान दिये गये निर्देश के अनुक्रम में आज निगम प्रशासन, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन द्वारा ड्रग्स माफिया के विरूद्ध संयुक्त कार्यवाही करते हुए 02 स्थानों पर रिमूव्हल कार्यवाही की गई।
जिसके अंतर्गत झोन 09 अंतर्गत शहनाज उर्फ सलमान पिता मोहम्मद निजाम 11 नया बसेरा, छोटी खजरानी एबी रोड शॉपिंग कॉम्पलेक्स के आगे जी प्लस 2 का तीन मंजिला अवैध मकान जिसमें 2 मंजिला आरसीसी पक्का व तीसरी छत पर शेड निर्माण सहित कुल 20 बाय 50 कुल क्षेत्रफल 2 हजार वर्गफीट का अवैध निर्माण रिमूव्हल करने की कार्यवाही की गई।
इसके साथ ही झोन 10 अंतर्गत मजहर पिता जहूर मोहम्मद 40 हारून कालोनी खजराना का जी प्लस टू का पक्का अवैध मकान साईज 15 बाय 50 कुल 750 वर्गफीट, इस प्रकार कुल 2250 वर्गफीट रिमूव्हल की कार्यवाही की गई.
कार्यवाही के दौरान अपर आयुक्त देवेन्द्र सिंह, उपायुक्त श्रीमती लता अग्रवाल, रिमूव्हल विभाग के बबलू कल्याणे, संबंधित झोन के भवन अधिकारी असित खरे, ओपी गोयल, भवन निरीक्षक राजेन्द्र शर्मा, अंकेश बिरथरियां एवं जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी उपस्थित थे.
रिमूव्हल के दौरान लगभग 4 पोकलेन व 2 जेसीबी, 200 से अधिक कर्मचारियों के माध्यम से निगम, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए रिमूव्हल किया गया.


