- रैम्प योजना के अंतर्गत सीएफटीआरआई, मैसूर में MSMEs एवं स्टार्टअप्स की तकनीकी एक्सपोज़र विजिट सफलतापूर्वक संपन्न
- Technical Exposure Visit of MSMEs and Startups Successfully Concludes at CFTRI, Mysuru under RAMP Scheme
- Dhvani Bhanushali Receives Warm Appreciation from Gajraj Rao for Papa Hero Tum Mere Track from Her Album ‘Feels’, Singer Reacts
- ईडीआईआई और सीएसआईआर-सीडीआरआई, लखनऊ ने संयुक्त रूप से टेक्नोलॉजी शोकेस एंड एडॉप्शन वर्कशॉप का आयोजन किया
- Varun Dhawan Turns Host for the First Time for IIFA 2027
प्रदेश में ड्रग्स और नशे का कारोबार पनपने नहीं दिया जाएगाः मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने इंदौर में नशा मुक्ति केंद्र का ई-लोकार्पण किया
इंदौर. मध्यप्रदेश में ड्रग्स और नशे का कारोबार पनपने नहीं दिया जाएगा। इस काले धंधे को नेस्तानाबूद किया जाएगा.
यह बात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कही. मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आज इंदौर में ड्रग्स के शिकार बन चुके लोगों के लिए नशा मुक्ति केंद्र का ई-लोकार्पण किया. उन्होंने चलित नशा मुक्ति केंद्र का लोकार्पण भी इस अवसर पर किया.
मुख्यमंत्री ने इंदौर में प्रशासन द्वारा गत दिनों ड्रग्स के कारोबारियों के खç¸लाफ़ की गई कार्यवाही पर संतोष जताया. एयरपोर्ट में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इंदौर प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को साफ़ लहज़े में कहा कि ड्रग्स का काला धंधा करने वालों को जड़ से समाप्त करें.
मुख्यमंत्री श्री चौहान और सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया आज शाम इंदौर पहुँचे. विमानतल पर सांसद शंकर लालवानी सहित विधायकगणों और अन्य जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया. पूर्व मंत्री तुलसी सिलावट भी मुख्यमंत्री श्री चौहान और श्री सिंधिया के साथ इंदौर पहुँचे थे.
आवश्यक दवाएं निःशुल्क मिलेंगी
संभागायुक्त डॉ. पवन शर्मा ने बताया कि आज से इंदौर में प्रारंभ किए जा रहे ड्रग ट्रीटमेंट सेंटर (नशा मुक्ति केंद्र) ड्रग डि-एडिक्शन कार्यक्रम के अन्तर्गत स्वीकृत है. इस कार्यक्रम को राष्ट्रीय केन्द्र एम्स एवं क्षेत्रीय केन्द्र केईएम मुंबई के द्वारा क्रियान्वित किया जाएगा.
उन्होंने बताया कि इस केन्द्र के माध्यम से ओपीडी, आईपीडी, निःशुल्क आवश्यक दवाएं तथा समुदाय की जागरूकता के लिये मनोवैज्ञानिक उपाय जैसे-काउंसलिंग एवं आईईसी आदि सेवाएं प्रदान की जाएगी.
इस केन्द्र के नोडल अधिकारी अधीक्षक मानसिक चिकित्सालय इंदौर होंगे. वर्तमान में ड्रग ट्रीटमेंट सेंटर में 10 बेड युक्त वार्ड का शुभारंभ किया जा रहा है, जिसे एक माह में 50 बेड तक विस्तार किया जायेगा।
विवाह समारोह में शामिल हुए
मुख्यमंत्री श्री चौहान और श्री सिंधिया ने इंदौर में आयोजित विभिन्न वैवाहिक समारोह में शिरकत की और नव दंपत्ति को आशीर्वाद दिया. उन्होंने हाटपिपल्या विधायक मनोज चौधरी, गोविंद मालू, संजय शुक्ला के निवास पर जाकर नव दंपत्ति को आशीर्वाद प्रदान किया.


