- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
ममता के पोस्टर चिपकाए सड़क पर, ऊपर से वाहन निकाले
विधानसभा 2 में किया अनूठा प्रदर्शन
इंदौर. पश्चिम बंगाल में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के काफिले पर दो दिन पहले हुए पथराव के बाद भाजपा और विजयवर्गीय समर्थकों ने शनिवार को अनूठा प्रदर्शन किया.
कार्यकर्ताओं ने पाटनीपुरा चौराहे पर सीएम ममता बनर्जी के पोस्टर सड़क पर चिपका दिए और उसके ऊपर से वाहनों को गुजार दिया. इसी प्रकार परदेशीपुरा क्षेत्र में चौराहों पर कार्यकर्ताओं ने सीएम ममता बनर्जी के पोस्टर सड़क पर चिपका दिए.
कार्यकर्ताओं ने जहां इन्हें पैरों तले रौंदा और आम आदमी ने पोस्टर पर से गाड़ी निकली. गौरतलब है कि विधानसभा 2 भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विजयवर्गीय का गढ़ माना जाता है. हमले के बाद से यहां भाजपाई आक्रोशित हैं. शनिवार को इसी लिए यहां कार्यकर्ताओं ने आक्रोश व्यक्त किया.
दूसरी ओर, भाजपा महासचिव ने सोशल मीडिया के जरिए बंगाल सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने लिखा – प. बंगाल में ममता बनर्जी भाजपा नेताओं पर ईंट बरसा रही है, लेकिन भाजपा की अपनी रीति-नीति है, हम अपनी सहिष्णुता नहीं छोड़ते। हम ईंट का जवाब फूल से देंगे. हमारा कमल राज्य को नई पहचान देगा.


