- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
लोको पायलट की सतर्कता से टला बड़ा रेल हादसा
अज्ञात वाहन चालक ने पटरी पर दौड़ा दिया पिकअप वाहन
इंदौर. शुक्रवार रात लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन पर लोको पायलट की सतर्कता से बड़ा हादसा होते-होते रहा गया. यहां एक पिकअप वाहन पटरी पर आ गया था. लोको पायलट ने वाहन को पटरी पर देखकर ट्रेन की स्पीड कम की.
हालांकि वाहन ट्रेन की चपेट में आने से 166 मीटर तक रगड़ता चला गया और अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. गनीमत रही कि हादसे में जनहानि नहीं हुई. लेकिन घटना के कारण इंटरसिटी एक्सप्रेस निर्धारित समय 21.20 से 1.35 मिनट देरी से 22.55 बजे रवाना हुई.
जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात करीब 21.20 बजे गाड़ी सं. 09324 भोपाल से डॉ. अम्बेडकर नगर इंटरसिटी एक्स के लोको पायलट को लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 से करीब 100 मीटर की दूर सफेद रंग का पिकअप वाहन रेलवे पटरी पर दिखा.
यह देख पायलट ने स्पीड ब्रेक लगाए। हालांकि ट्रेन की गति तेज होने से समय पर ट्रेन पूरी तरह से रुक नहीं पाई और पिकअप वाहन एमपी 09 जीजी 3812 चपेट में आ गया. इस कारण ट्रेन पिकअप वाहन को करीब 166 मीटर रगड़ती हुई ले गई.
लोगों और उपस्थित रेलकर्मियों को बताया कि पिकअप लोडिंग वाहन के ड्राइवर ने जान-बूझकर प्लेटफार्म नंबर- 1 पर उक्त वाहन को तेज गति से दौड़ाया था. मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने मामले की रिर्पोट तैयार की और लोगों के बयान के आधार पर रेल सीमा में अवैध प्रवेश कर जान-बूझकर यात्रियों को संकट में डालने और रेल यातायात बाधित करने का आरोपी मानते हुए अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है.


