- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
इंदौर से इंटरनेशनल एयर कार्गो का 25 दिसंबर को होगा शुरू, सांसद ने एक्सपोर्टर्स और उद्योगपतियों के साथ बड़ी बैठक की
इंदौर को मिलेगी बड़ी सौगात, किसान, फार्मा, जेम्स एंड ज्वेलरी समेत कई सेक्टर्स को होगा फायदा
इंदौर में इंटरनेशनल एयर कार्गो एक ऐसी सुविधा है जो पूरे क्षेत्र की किस्मत बदल सकती है। सांसद शंकर लालवानी के प्रयासों से इंदौर से सीधे अंतरराष्ट्रीयi बाजार में माल भेजना आसान हो जाएगा। इंदौर एयरपोर्ट से इंटरनेशनल एयर कार्गो का उद्घाटन सम्भवतः 25 दिसंबर को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के हाथों से होगा।
सांसद ने कहा कि मा.प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार ने इंदौर को बड़ी सौगात दी है। प्रधानमंत्री जी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प में एक्सपोर्ट की बड़ी भूमिका है। इंदौर से सीधे इंटरनेशनल कार्गो के शुरू होने से किसानों समेत कई उद्योगों को बड़ा फायदा होगा।
सांसद ने कहा कि हमने माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी से उद्घाटन के लिए निवेदन किया है और सम्भवतः 25 दिसंबर को इसका शुभारंभ होगा।
सांसद ने कहा कि किसी भी औद्योगिक क्षेत्र और शहर के विकास में इंटरनेशनल कार्गो की बहुत बड़ी भूमिका होती है। पूरे देश में कार्गो हैंडलिंग चार्ज इंदौर में सबसे कम है और इसका फायदा शहर के एक्सपोर्टर्स को भी मिलेगा। जीएसटी लागू होने के बाद इंदौर देश की लॉजिस्टिक्स कंपनियों के लिए पसंदीदा जगज बन चुका है और इंटरनेशनल एयर कार्गो की सुविधा शुरू होने से इसमें तेज़ी से तरक्की होगी।
सांसद शंकर लालवानी इंटरनेशनल कार्गो के सुचारू संचालन के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं और इसी संदर्भ में पीथमपुर में एसईजेड और नॉन एसईजेड में काम कर रही फार्मा कंपनियों के लिए बड़ी बैठक अगले हफ्ते होगी। साथ ही किसानों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में माल भेजने और उपलब्ध अवसरों के बारे में जानकारी देने के लिए सांसद शंकर लालवानी जल्द ही एक बड़ी बैठक करेंगे।
इस अवसर पर कई इंडस्ट्री एसोसिएशन के पदाधिकारी, इंदौर और भोपाल एयरपोर्ट के कार्गो एजीएम आर सी डबास, कस्टम विभाग के सुपरिडेंट प्रतीक आदि उपस्थित थे।


