- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
अन्तराष्ट्रीय एयर कार्गो के लिए एसोसिएशन ने दिये सुझाव
सेक्टर डी सांवेर रोड रेल्वे क्रासिंग की समस्या के समाधान हेतु दिया प्रतिवेदन
रेसीडंेसी कोठी पर आज माननीय सांसद श्री शकर लालवानी जी की अध्यक्षता में अन्तराष्ट्रीय एयर कार्गो सेवाओं के संबंध में आयोजित बैठक में एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री प्रमोद डफरिया के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने बैठक में सहभागिता की तथा एयर कार्गो के संबंध में उद्योगहित में सुझाव दिये।
श्री प्रमोद डफरिया ने सुझाव दिया की कार्गो सेवाओं के तहत कोल्ड चेन की व्यवस्था से फार्मा एवं फूड, पेरीशेबल गुडस् के लिए अच्छी संभावनाएं बनेगी। बैठक में फार्मा, फूड, इंजीनियरिंग आदि सेक्टर से जुडे उद्योगों ने सहभागिता की। इस अवसर पर एसोसिएशन के मानद सचिव श्री सुनील व्यास, श्री हरीश भाटिया, श्री सिध्दार्थ धवले सहित विभिन्न संंगठनों व निर्यात से जुडे प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।
सेक्टर डी रेल्वे क्रासिंग हेतु चर्चा –
एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री प्रमोद डफरिया के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने माननीय सांसद महोदय् को सेक्टर डी सांवेर रोड के रेल्वे क्रासिंग के कारण उद्योगों को हो रही प्रतिदिन की परेशानी व जाम की स्थिति के समाधान हेतु बाणगंगा रेल्वे ओव्हर ब्रिज की एक भुजा सेक्टर डी की ओर निर्माण करने का सुझाव दिया है।
आपको बताया कि वर्तमान में गाडियोें की कम संख्या में आवाजाही होने से ही विकट समस्या हो रही है जब सभी गाडियों का संचालन पुनः आरंभ होगा तब स्थिति कुछ ओर अधिक खराब होगी इससे उद्योगों का कार्य एवं समय बर्बाद होता है। एसोसिएशन से चर्चा में माननीय सांसद महोदय् ने आगामी बैठक में रेल्वे के वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा कर इस समस्या का हल निकालने का आश्वासन दिया है। एसोसिएशन ने इसके लिए एक प्रतिवेदन भी सांसद महोदय् को सौपा है।


