- Shakti Pumps Showcases Integrated Solar Portfolio and Signs MoU with International Solar Alliance at Bharat Renewable Energy Summit & Expo 2026
- लेनोवो ने अमर बाबू को बनाया मोटोरोला मोबिलिटी का नया प्रेसिडेंट
- Shiamak Davar, Hans Zimmer to Nitesh Tiwari: Ramayana Brings the Brilliance of Cinematic Maestros
- “I feel really quite lucky to be there”: Saif Ali Khan on family, fatherhood and the joy of having everyone under one roof
- रामायण के प्रीमियर पर शीना चौहान ने नितेश तिवारी द्वारा सीता के नए रूप की कल्पना और महाकाव्य की महिला पात्रों के सशक्त चित्रण की सराहना की।
दोस्ती के मैच से होगी सुरक्षित पर्यटन का संदेश देने की शुरुआत
इंदौर। कोविड 19 के चलते लंबे वक्त से प्रभावित रहे पर्यटन और होटल इंडस्ट्री एक बार फिर नई शुरुआत कर रहे हैं। घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने और लोगों के मन में कोरोना के प्रति व्याप्त भय को समाप्त करने के लिए होटल शेरेटन और एसोसिएशन ऑफ डोमेस्टिक टूर ऑपरेशन्स ऑफ इंडिया (एडीटीओआई) द्वारा अनूठी पहल की जा रही है जिसे ‘संपूर्ण भारत ब्रह्मांण” नाम दिया गया है। इस पहल के तहत इंदौर में होटल शेरेटन में एक अनोखा क्रिकेट मैच आयोजित किया जा रहा है जिसे ‘फ्रैंडशिप मैच” नाम दिया है।
यह मैच दो ऐसी टीमों के बीच होगा जो प्रदेश के पर्यटन को बढ़ावा देने लिए सतत प्रयासरत हैं। 9 जनवरी को होटल शेरेटन में क्रिकेट मैच होने जा रहा है। यह क्रिकेट मैच हार-जीत के फैसले के लिए नहीं बल्कि दोस्ती के साथ सुरक्षित पर्यटन का संदेश देने के लिए खेला जा रहा है। यह मैच होटल शेरेटन और एसोसिएशन ऑफ डोमेस्टिक टूर ऑपरेशन्स ऑफ इंडिया (एडीटीओआई) के बीच होगा।
होटल शेरेटन के जर्नल मैनेजर श्री रोहित बाजपेयी बताते हैं कि यह पहल इसलिए की जा रही है ताकि लोगों को यह संदेश दिया जा सके कि होटल भी आगंतुकों की सेवा और उनकी सेहत का पूरा ध्यान रख रहे हैं, इसलिए आगंतुक वहां सुरक्षित ही हैं। पर्यटन प्रेमी होटल्स पर विश्वास कर सकते हैं।
होटल न केवल इस मैच बल्कि वेडिंग, कॉन्फ्रैंस, मीटिंग, इवेंट्स आदि के लिए अब पूरी तरह तैयार है जहां सुरक्षित ढंग से यादगार पलों को सहेजा जा सकता है। कोरोना के प्रोटोकॉल जैसे दो गज की दूरी रखकर, हाथों को बार-बार धोकर, सैनिटाइजर और मास्क का इस्तेमाल करके, खेल व उचित आहार के जरिए रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाकर कोरोना से जंग जीती जा सकती है।
एसोसिएशन ऑफ डोमेस्टिक टूर ऑपरेशन्स ऑफ इंडिया (एडीटीओआई) मध्य प्रदेश के सेक्रेटरी श्री प्रतुल त्रिवेदी के अनुसार इस क्रिकेट मैच को इंदौर में इसलिए आयोजित किया जा रहा है क्योंकि पर्यटन के नजरिए से यह शहर बहुत मायने रखता है। आवागमन के तमाम संसाधनों से यह शहर कई अन्य शहरों व प्रदेशों को भी जोड़ता है। यहां से लोगों को यह संदेश दिया जा सकता है कि प्रदेश पर्यटन के लिए सुरक्षित है।


