- Shakti Pumps Showcases Integrated Solar Portfolio and Signs MoU with International Solar Alliance at Bharat Renewable Energy Summit & Expo 2026
- लेनोवो ने अमर बाबू को बनाया मोटोरोला मोबिलिटी का नया प्रेसिडेंट
- Shiamak Davar, Hans Zimmer to Nitesh Tiwari: Ramayana Brings the Brilliance of Cinematic Maestros
- “I feel really quite lucky to be there”: Saif Ali Khan on family, fatherhood and the joy of having everyone under one roof
- रामायण के प्रीमियर पर शीना चौहान ने नितेश तिवारी द्वारा सीता के नए रूप की कल्पना और महाकाव्य की महिला पात्रों के सशक्त चित्रण की सराहना की।
होटल में चल रही थी अनैतिक गतिविधियां, प्रशासन की की ध्वस्त
होटल में मिली आपत्ति जनकसामग्री
इन्दौर. गुंडों और भूमाफियाओं के खिलाफ शहर में कार्रवाई जारी है. कलेक्टर मनीष सिंह एवं आयुक्त नगर निगम सुश्री प्रतिभा पाल द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में जिला प्रशासन, नगर निगम एवं पुलिस की टीम द्वारा आज महालक्ष्मी नगर एवं पिपलियाहाना क्षेत्र में रिमूव्हल की कार्रवाई की गई. पिपलियाहाना में होटल को तोड़ा गया जहां से आपत्ति जनक सामग्री मिली है. वहीं महालक्ष्मी नगर में एक रेसीडेंशियल भवन तोड़ा जिसका कमर्शियल उपयोग किया जा रहा था.
उल्लेखनीय है कि कलेक्टर मनीष सिंह ने स्पष्ट किया है कि इंदौर में ड्रग माफिया, भू-माफ़िया और अन्य अपराधियों को किसी भी दशा में बख़्शा नहीं जाएगा. इसी क्रम में नगर निगम और जिला प्रशासन की टीम द्वारा रिमूव्हल कार्रवाई में जोन क्रमांक 8 में 114ए महालक्ष्मी नगर गोपाललाल कुमावत व अन्य द्वारा 1500 स्म्ेयर फीट प्लाट पर जी प्लस टू भवन की रेसीडेंशियल परमिशन प्राप्त कर कमर्शियल उपयोग हेतु जी प्लस थ्री का निर्माण किया जा रहा था.
टीम द्वारा निर्माण अवैध रूप से करने पर मकान रिमूव्हल किया गया. कार्यवाही के दौरान अपर आयुक्त श्री देवेन्द्र सिंह, उपायुक्त श्रीमती लता अग्रवाल, भवन अधिकारी श्री अश्विन जनवदे एवं जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी उपस्थित थे.
होटल संचालक पर रासुका के तहत कार्रवाई
वहीं जोन क्रमांक 19 में मोहम्मद अली उस्मानी पिता गम्मू बक्ष 243 पैकी भाग पिपल्याहाना में 15 बाय 60 का लगभग 900 वर्ग फीट पर निर्माण बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर और ऊपर तीन फ्लोर के स्वीटहार्ट होटल पर कार्रवाई की गई. बताते है यह पूरा होटल ही अवैध है.कार्यवाही के दौरान होटल में भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है.
होटल संचालक मोहम्मद उस्मानी के खç¸लाफ़ पूर्व में ही अनेक आपराधिक प्रकरण दर्ज पाए गए हैं. कलेक्टर मनीष सिंह और आईजी हरिनारायण चारी मिश्रा ने बताया कि उक्त होटल संचालक के खç¸लाफ़ राष्ट्रीय सुरक्षा क¸ानून के तहत कार्रवाई की जाएगी.
अवैध धंधों की शिकायत मिली थी
सूत्रों के अनुसार लगभग पिपल्याहाना में ताने गए इस अवैध होटल के बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर और ऊपरी हिस्से में तीन मंजिलें बनाई गई थी. लंबे समय से पुलिस और जिला प्रशासन को होटल में जिस्मफरोशी समेत अन्य तरह के अवैध धंधों की शिकायत मिल रही थी.


