- यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा भारत सरकार को लाभांश चेक प्रदान किया गया
- मणिपाल हॉस्पिटल ढाकुरिया ने किडनी रोगियों को जागरूकता एवं सहयोग के माध्यम से सशक्त बनाने के लिए डायलिसिस पेशेंट समिट का आयोजन किया
- Shilpa Shetty Shines at Global Gift Gala for an Evening Filled with Purpose, Hope and Humanity
- Ranveer Singh in Padmaavat to Aparshakti Khurana in Gunmaaster G9: Actors Who Aren't Afraid to Experiment With On-Screen Style
- सीरत कपूर ने इंडस्ट्री में अपने एक दशक के सफर पर किया विचार: “आज के दौर में एक अभिनेता के लिए सही वजहों से याद रखा जाना सबसे बड़ी चुनौती है”
कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला ने एमवाय अस्पताल और चाचा नेहरू अस्पताल का दौरा किया
कोरोना के मरीजों के इलाज में शासन प्रशासन की लापरवाही उजागर
इंदौर. कांग्रेसी विधायक संजय शुक्ला ने एमवाय अस्पताल और चाचा नेहरू अस्पताल का दौरा किया. उन्होंने वहां देखा कि इन अस्पतालों में पूरी की पूरी मंजिलें खाली पड़ी हुई है जबिक लोग कोरोना संक्रमित मरीज बेड की कमी की वजह से परेशान हो रहे हैं. दौरे पीड़ितों के उपचार में शासन प्रशासन के द्वारा की जा रही लापरवाही सामने आई.
कोरोना संक्रमित मरीजों को उपचार दिलाने और उपचार में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला द्वारा प्रयास किया जा रहा है. इसी कड़ी में मं वे आज सुबह विधायक शुक्ला एम वाय अस्पताल के दौरे पर पहुंचे. अपने साथियों के साथ वे जब अस्पताल पर पहुंचे तो यह देखकर हैरान रह गए कि सारे शहर में एक तरफ संक्रमित मरीज अस्पताल में भर्ती होकर उपचार प्राप्त करने के लिए मारे मारे फिर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ एमवाय अस्पताल में चौथी और पांचवी मंजिल पूरी तरह से खाली पड़ी हुई है.
इसके बाद विधायक शुक्ला के द्वारा एमवाय अस्पताल के ठीक पीछे स्थित चाचा नेहरू बाल चिकित्सालय का दौरा किया गया. इस चिकित्सालय में भी कोरोना के मरीजों को भर्ती कर उसे कोरोना अस्पताल के रूप में सामने लाने का फैसला काफी पहले हो चुका है. यह पूरा अस्पताल भी खाली पड़ा हुआ है जिसमें कहीं भी एक भी मरीज भर्ती नहीं है.
अस्पताल का दौरा करने के बाद विधायक संजय शुक्ला के द्वारा एमवाय अस्पताल के अधीक्षक डॉक्टर पीएस ठाकुर से बातचीत की गई। उनसे इन सभी बेड को शुरू करने के लिए आग्रह किया गया. इसके साथ ही चाचा नेहरू अस्पताल में वहां के प्रभारी अधीक्षक डॉ हेमंत जैन से बातचीत कर उनसे भी अस्पताल में कोरोना के मरीजों को भर्ती कर उनका उपचार करने के लिए कहा गया. दोनों स्थानों पर डॉक्टरों का कहना था कि ऑक्सीजन नहीं है ऐसे में हम मरीजों को भर्ती कैसे करें.
मंत्री सिलावट के की मुलाकात
मंगलवार शाम नगर कॉग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल, विधायक संजय शुक्ला, विधायक विशाल पटेल ने अस्पताल की समस्या के लेकर प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट से रेसीडेंसी कोठी पर मुलाकात की. उन्होंने प्राणवायु की कमी से बंद अस्पताल चालू करनी की मांग रखी. मंत्री जी से जल्दी से जल्दी अस्पताल चालू करने का आश्वासन दिया.


