- गोपी थीम पर रंगारंग कार्यक्रम में झूमीं गहोई वैश्य महिला मंडल की महिलाएं
- When head and heart agree: The new BMW X1 Long Wheelbase.
- भारत में लॉन्च हुई नई BMW X1 लॉन्ग व्हीलबेस।
- ‘अंडी बंडी’ के साथ थिरकने को तैयार हो जाइए! ज़ी म्यूजिक कंपनी के साथ ‘प्रेम कीटाणु’ का पहला गाना रिलीज
- विधात्री बंदी ने ‘फ्रेंड्स’ स्टार जेनिफर एनिस्टन के सामने परफॉर्म करने का अनुभव किया याद, अपनी बैच की एकमात्र भारतीय छात्रा थीं
राह भटके बालक को डायल 100 ने पहुंचाया घर
नया घर होने से भूल गया था पता
इंदौर. रात में घर की राह भटके बालक को डायल-100 ने परिजनों से मिलाया. नई जगह किराए का घर होने से 14 वर्षीय चेतन पता भूल गया था.
जानकारी के अनुसार 20 अप्रैल की रात 2 बजे जिला थाना द्वारकापुरी के अंतर्गत ऋषि पैलेस के पास 14 साल का एक बालक अकेला परेशान भटक रहा था. तभी इंदौर निवासी प्रशांत दीक्षित ने बच्चे के पास जाकर पूछा तो उसने बताया कि उसके परिजनों ने नई जगह किराए से घर लिया है और वह रास्ता भटक गया है. तब प्रशांत दीक्षित ने तत्काल डायल-100 सेवा को फोन लगाया.
उक्त सूचना पर राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में द्वारा इंदौर जिले के डायल-100 वाहन क्र. 42 को सूचना का विवरण देकर रवाना किया गया. डायल-100 एफ.आर.व्ही. में तैनात आरक्षक नितिन पिपलोद और पायलेट संजय राठौर ने मौके पर पहुँचकर बालक को अपने संरक्षण में लेकर बालक से पूछताछ की और आसपास के लोगों से बालक के बारे में जानकारी लेकर परिजनों की तलाश की.
परिजनों के मिल जाने पर डायल-100 द्वारा सत्यापन उपरांत बालक को उनके सुपुर्द किया. डायल-100 एफ.आर.व्ही.से प्राप्त जानकारी अनुसार 14 वर्षीय चेतन पिता गणेश निवासी जिसके परिजनों द्वारा नई जगह किराए का मकान लिया था. रात्रि में रास्ता भटका गया था.


