- Seerat Kapoor Seeks Collective Prayers and Divine Protection for a Film Close to Her Heart
- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
इंदौर पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट को किया हैक
इंदौर. मध्यप्रदेश के इंदौर पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट को अज्ञात आज बदमाशों द्वारा हैक कर किये जाने का मामला सामने आया है। हालाकि मामले की जानकारी लगते ही लगभग एक घंटे बाद एक्सपर्ट्स ने वेब साईट को दुरुस्त कर लिया गया. हैकर्स ने एडिशनल एसपी जोन 2 के सभी अधिकारियों के नाम के आगे हैक्ड बाय मोहम्मद बिल्ला फ्री कश्मीर और पाकिस्तान जिंदाबाद लिखा था.
पुलिस उप महानिरीक्षक मनीष कपूरिया ने बताया कि मंगलवार को अज्ञात बदमाशों द्वारा इंदौर पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट इंदौरपुलिस.ओआरजी को कथित रूप से हैक कर लिया गया था. मामले की जानकारी सामने आने के बाद सूचना प्रौद्योगिकी आईटी विशेषज्ञों के साथ मिलकर पुलिस की आईटी सेल ने समस्या पर काबू पा लिया है. श्री कपूरिया ने दावा किया कि इस कथित हैकिंग के दौरान पुलिस के डेटा या अन्य किसी सामग्री की क्षति नहीं पहुंचाई जा सकी है. इस मामले में पुलिस के एक दल ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
उधर सूत्रों ने दावा किया कि इस कथित हैकिंग की जिम्मेदारी किसी मुहम्मद बिलाल टीम ने ली है. हैकिंग के दौरान वेबसाइट पर दर्ज आधिकारिक जानकारी के साथ मुहम्मद बिलाल टीम के सन्देश भी लिखे हुए दिखाई दे रहे थे. इस वेबसाइट पर इंदौर पुलिस के अधिकारियों के नाम कार्यालय का पता और दूरभाष आदि की जानकारी के साथ पासपोर्ट वेरिफिकेशन किरायेदार की सूचना सहित ऑनलाइन शिकायत जैसी महत्वपूर्ण नागरिक सुविधा उपलब्ध है. 40 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहर के वरिष्ठ नागरिकों सहित अनेक नागरिकों के लिए यह वेबसाइट महत्वपूर्ण संवाद सेतु की तरह कार्य करती है.


