- मेकअप, स्किन और नेल आर्टिस्ट्स ने दिखाया हुनर, सस्टेनेबिलिटी फैशन शो रहा आकर्षण
- Triptii Dimri, Priyanka Chopra to Pooja Hegde: Promising Actresses Whose Upcoming Films We Can’t Wait to Watch
- Pooja Hegde Onboarded Jana Nayagan Because It’s Thalapathy Vijay’s Last Theatrical Release - Sources
- आईवीएफ को लेकर झिझक छोड़ें, सही समय पर इलाज से माता-पिता बनने का सपना हो सकता है पूरा: डॉ. पायल जैसवाल
- Badlapur, October to Border 2: 7 Films that Highlight Varun Dhawan’s Range as a Dynamic Actor
व्यापारी से लूट की कोशिश, असफल होने पर किया हमला
इंदौर. चोइथराम मंडी में मंगलवार सुबह व्यापारी पर बदमाशों ने चाकू और धारदार हथियारों से हमला कर दिया. व्यापारी के रुपयों से भरा बैग लूटने की कोशिश की. कुछ देर हाथपाई हुई लेकिन बदमाश लूट में कामयाब नहीं हो पाए. घायल अवस्था में व्यापारी को नजदीक एक निजी अस्पताल ले जाया गया,. घटना को लेकर व्यापारियों में आक्रोश है.
व्यापारियों के अनुसार चोइथराम मंडी में रोजाना की तरह विजय मुकाती अपनी दुकान 309 पर जा रहे थे. विजय जैसे ही मंडी कैंटीन के समीप पहुंचे घात लगाकर बैठे बदमाश ने हमला कर दिया. व्यापारी के पास रुपए से भरा बैग छीनने की कोशिश की. इस दौरान व्यापारी ने बदमाशों को रोकना चाहा तो बदमाशों ने चाकू और धारदार हथियारों से चेहरे पर हमला किया. बदमाशों ने गले और हाथ पर चाकू व ब्लेड से हमला बोला. मुकाती ने बैग नहीं छीनने दिया और साथ ही जमकर शोर मचाया, जिससे घबराकर बदमाश हमलाकर भाग निकले.
जैसे ही इसकी जानकारी मंडी के व्यापारियों को लगी उन्होंने एकत्रित होकर सुबह ही विरोध जताना शुरू कर दिया. वही व्यापारी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां उसके चेहरे पर टांके आए है. घटना की जानकारी लगते ही मंडी प्रशासन के साथ पुलिस भी पहुंच गई थी. अब पुलिस लुटेरों की तलाश कर रही है और मंडी में लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है.


