- Acharya Vinod Kumar Says Current Student Unrest Reflects His Earlier Astrological Forecast, Sees Peaceful Days Ahead
- Amiee Misobbah Voices Her Support for Students Fighting for a Better Education System
- एसुस ने इंदौर में एक्सक्लूसिव स्टोर लॉन्च कर भारत भर में अपनी रिटेल स्ट्रेटेजी को मजबूत किया
- आयुर्वेदिक कफ सिरप: खांसी से राहत का एक प्राकृतिक उपाय
- Inspired by Their Own Love Story: Samiksha Oswal Opens Up About the Real-Life Story Behind Max, Min & Meowzaki
दो शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी के वाहन से कर रहे थे शराब की तस्करी
इन्दौर. दोपहिया वाहन चोरी करने वाले दो शातिर वाहन चोरों को उनके नाबालिक साथी के साथ हीरा नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी चोरी के वाहनों से अवैध शराब की तस्करी भी कर रहे थे. आरोपियों के कब्जे से चोरी की 6 मोटर साईकल और 2 एक्टीवा सहित कुल 8 दुपहिया वाहन बरामद. आरोपियो ने शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों से वाहन चोरी करना बताया थाना प्रभारी हीरानगर अभय नेमा एवं उनकी टीम द्वारा थाना क्षेत्र मे विशेष अभियान चलाकर वाहन चोरों की एक गैंग को पकड़ा.
जानकारी के अनुसार हीरानगर पुलिस की टीम ने मुखबिर की सूचना पर दो अलग-अलग स्थानों पर सघन चेकिंग कर जहरीली शराब ले जा रहे 2 बदमाशो को घेराबंदी कर पकड़ा. उनके पास से 5-5 लीटर जहरीली शराब जप्त की गई. पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम संदीप पिता घनश्याम डावर (20) निवासी न्यू गौरीनगर और लखन उर्फ विकास पिता बबलू नामदेव (21) निवासी कंडीलपुरा मल्हारगंज बताया.
वाहनों के संबंध में पूछताछ करनें पर हीरो होण्डा सीबीजेड मोटरसाइकल थाना हीरानगर व होन्डा एक्टिवा थाना मल्हारगंज से चोरी करना बताया. पुलिस टीमों ने कड़ाई से पूछताछ की तो चोरी के 4 अन्य वाहन भी अलग-अलग थाना क्षेत्रों से चोरी करना स्वीकारा. इन वाहनों को भी जप्त किया गया.
अभियुक्तों के नाबालिग साथी के कब्जे से भी 2 मोटर साइकल चोरी की जप्त कर उसे गिरफ्तार किया गया. इस प्रकार आरोपियों से 6 मोटरसाइकिल और दो एक्टिवा सहित कुल 8 दोपहिया वाहनों को जप्त किया गया. आरोपियो के विरुद्ध थाना हीरानगर के अलावा अन्य थानो पर भी विभिन्न आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध है. आरोपियों से अन्य वाहन चोरी के संबंध में पूछताछ की जा रही है.


