- मेकअप, स्किन और नेल आर्टिस्ट्स ने दिखाया हुनर, सस्टेनेबिलिटी फैशन शो रहा आकर्षण
- Triptii Dimri, Priyanka Chopra to Pooja Hegde: Promising Actresses Whose Upcoming Films We Can’t Wait to Watch
- Pooja Hegde Onboarded Jana Nayagan Because It’s Thalapathy Vijay’s Last Theatrical Release - Sources
- आईवीएफ को लेकर झिझक छोड़ें, सही समय पर इलाज से माता-पिता बनने का सपना हो सकता है पूरा: डॉ. पायल जैसवाल
- Badlapur, October to Border 2: 7 Films that Highlight Varun Dhawan’s Range as a Dynamic Actor
दाउदी बोहरा समाज ने मनाया ईदुल अजहा का त्यौहार
घरों में ही नमाज अदा की
इंदौर. दाउदी बोहरा समाज ने सोमवार को ईदुल अजहा का त्यौहार घरों में मनााया. समाज के धर्मगुरु सैयदना आली कदर मुफ्द्दल मौला की मंशा व हिदायत मुताबिक शासन प्रशासन के समस्त निर्देशो व कानून का पालन करते हुए समाजवासियो ने घरो में ही ईद की नमाज अदा कर घरो में ही ईद मनाई.
समाज की जनसंपर्क समिति के मजहर हुसैन सेठजी वाला एवं बुरहानुद्दीन शकरूवाला ने बताया के सैफी नगर के आमील जनाब सैफुद्दीन भाई जमाली, न्यु सैफीनगर के आमील जनाब शेख अब्बास भाई रामपूरा वाला, बोहरा बाखल के आमिल शेख सैफुद्दीन भाई रंगुन वाला, छावनी के आमिल शेख अब्दुल हुसैन भाई कुक्षी वाला सहित अन्य जमातो के आमिल साहेबो ने ईद पर देश में अच्छी बारिश व विश्वव्यापी महामारी कोरोना के खात्मे के लिए दुआ के साथ सभी के लिए दुआ फरमाई.
समाजवासियों ने अपने-अपने घरों में ईद के दिन सुबह फजर की नमाज के बाद ईद की विशेष नमाज खुतबा अदा की. इकबाल चप्पू व छावनी जमात के सचिव मुस्तफा बादशाह ने बताया की समाजवासियों ने एक दूसरे को फोन एवं सोशल मीडिया के माध्यम से अपने रिश्तेदारो दोस्तों अजीजो को ईद की मुबारकबादी दी.


