- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
एड मैड शो ‘हम फिट तो इंडिया फिट’ में माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल के स्टूडेंट्स ने दिया फिट रहने का संदेश
माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल के स्टूडेंट्स ने सहोदय समागम इंटर स्कूल के एड मैड शो ‘हम फिट तो इंडिया फिट’ में लहराया परचम
इंदौर. फिट इंडिया के लिए ‘सहोदय समागम इंटर स्कूल ने ‘हम फिट तो इंडिया फिट’ एड मैड शो का आयोजन किया, जिसमें माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल, इंदौर के स्टूडेंट्स ने अपनी क्रिएटिविटी से सफलता हासिल की। इस प्रतियोगिता को वर्चुअल मोड पर आयोजित किया गया था। माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल के स्टूडेंट्स जलज शर्मा, उन्नति झा, खुशी अग्रवाल, ऋषिका शर्मा की सफलता पर इंडेक्स ग्रुप के चेयरमैन श्री सुरेश सिंह भदौरिया, वाइस चेयरमैन श्री मयंकराज सिंह भदौरिया एवं माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल के सीईओ श्री रुपेश वर्मा ने उन्हें उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। साथ ही माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल की फैकल्टी, मैनेजमेंट स्टाफ, अन्य स्टाफ एवं स्टूडेंट्स ने भी छात्रा को बधाई दी।
‘हम फिट तो इंडिया फिट’ विषय पर आयोजित एड मैड शो में स्टूडेंट्स को अपना एड मैड वीडियो जमा करना था, जिसे उन्होंने 18 अगस्त 2021 को “चपला नु बाफला” नाम दिया था। 21 अगस्त 2021 को जजों के प्रश्न राउंड थे, जिसमें जजों के पैनल ने सर्वश्रेष्ठ टीम पर पहुंचने से पहले छात्रों से सवाल-जवाब किए।प्रतियोगिता के दौरान अनुशासन के साथ स्टूडेंट्स ने अपने विचार प्रस्तुत किए और जजों के सवालों के जवाब दिए। वर्चुअल शो के माध्यम से स्टूडेंट्स ने साबित किया कि परिस्थितियां कैसी भी हो लेकिन असंभव कुछ भी नहीं है।
सहोदय समागम इंटर स्कूल द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में इंदौर शहर के 18 प्रतिष्ठित विद्यालयों के स्टूडेंट्स ने भाग लिया था। कॉम्पिटिशन का आयोजन सेंट पॉल, इंदौर द्वारा किया गया। इस वर्चुअल कॉम्पिटिशन में माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल, इंदौर के स्टूडेंट्स जलज शर्मा-12वीं, उन्नति झा-12वीं, खुशी अग्रवाल -11वीं, ऋषिका शर्मा -11वीं ने सफलता हासिल की।
माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल के प्राचार्य मनोज वाजपेयी ने कहा कि “फिट रहना स्वस्थ रहने की सबसे बड़ी निशानी है। क्योंकि आप स्वस्थ रहेंगे तो अपनों का ख्याल और भी अच्छे से रख पाएंगे। वहीं, बीते कुछ दिनों में फिट रहने पर हर ओर से खासा जोर दिया जा रहा है और यह एक अच्छा कदम है। ‘हम फिट तो इंडिया फिट’ विषय पर आयोजित यह प्रतियोगिता सभी स्टूडेंट्स के साथ ही हर एक व्यक्ति के लिए उत्साहवर्धक साबित हुई है। निश्चित रूप से स्टूडेंट्स का यह संदेश कि ‘हम फिट तो इंडिया फिट’ हर एक के जीवन के लिए सकारात्मक पहल है।”


