- A Genelia Deshmukh Playlist: Songs We Still Remember - From Kahin To Hogi Woh from Jaane Tu..Ya Jaane Na to the Upcoming Do Din Ki Zindagi from Gunmaaster G9
- यूनिक हॉस्पिटल के ऑर्थोपेडिक रिसर्च को लगातार दूसरे साल मिला गोल्ड मेडल, जरूरतमंद बच्चों का नि:शुल्क इलाज बना मिसाल
- इंदौर में एमपी एमएसएमई कैपिटल कनेक्ट में 200 से अधिक उद्यमियों की सहभागिता; एमपीएलयूएन ने बीएसई और आईसीएआई के साथ किए एमओयू
- इंडिया आईटीएमई 2026 वैश्विक वस्त्र उद्योग को एक सशक्त मंच पर जोड़ने के लिए तैयार है।
- EBG Group ने Tarzan Jungle Cafe के साथ भारत के अनुभव-आधारित डाइनिंग बाजार में अवसर पहचाना, देशभर में 100 स्थानों का लक्ष्य
मंत्री ने किया प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों से संवाद
मुख्यमंत्री ने किया वर्चुअल संवाद
इंदौर. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा खंडवा से 627 करोड़ रुपए की लागत से प्रधानमंत्री आवास योजना के विकास कार्यों का वर्चुअल भूमि पूजन किया गया. मुख्यमंत्री ने हितग्राहियों से लाइव प्रसारण के माध्यम से संवाद भी किया.
इस अवसर पर इंदौर में मंत्री तुलसीराम सिलावट द्वारा प्रधानमंत्री आवास के देवगुराडिया स्थित शिवालिक परिसर में शहर में प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों से संवाद भी किया गया. इस अवसर पर अपर आयुक्त अभय राजनगांवकर, रजनीश कसेरा, पूर्व आईडीए अध्यक्ष मधु वर्मा, पूर्व महापौर परिषद सदस्य बलराम वर्मा, अश्विन शुक्ल, अधीक्षण यंत्री महेश शर्मा वे बड़ी संख्या में हितग्राही गण उपस्थित थे.
आयुक्त सुश्री प्रतिभा पाल ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा खंडवा से प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों से वर्चुअल संवाद भी किया गया एवं प्रदेश के हितग्राहियो को संबोधित भी किया गया. मंत्री श्री सिलावट द्वारा इंदौर शहर में निर्मित प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ प्राप्त कर रहे हितग्राहियों से संवाद किया गया.
उन्हें देश के प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत दी गई सुविधाओं एवं योजना के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई. इस दौरान उपस्थित प्रधानमंत्री आवास के हितग्राहियों द्वारा प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री और मंत्री को धन्यवाद दिया.


