- स्मार्ट सिटी प्लानिंग में जंगलों, कृषि भूमि और आर्द्रभूमि (वेटलैंड्स) को बचाना अनिवार्य: प्रसिद्ध वास्तुकार हफीज कॉन्ट्रैक्टर
- Ganesh Utsav 2026: Take Nath Inspiration from Shraddha Kapoor, Urmila Matondkar, Ankita Lokhande, Madhurima Tuli and Shriya Pilgaonkar
- Disha Patani, Sara Ali Khan to Alia Bhatt: Bollywood Divas Display Ways to Ace Traditional Fashion this Ganesh Chaturthi
- Pratibha Ranta Expresses Gratitude as The Revolutionaries Soars, Opens Up About Playing Pratibha Lahiri: There is so much quiet strength in the way women hold their lives together
- इंदौर में 'इंदौर टेक समिट 2026' का सफल आयोजन
राजवाड़ा, गोपाल मंदिर के आसपास व फुटपाथ से अतिक्रमण हटाए
इंदौर. राजवाड़ा, गोपाल मंदिर के आसपास क्षेत्र में दुकानों के बाहर फुटपाथ पर से स्वयं दुकानदारों ने अतिक्रमण हटा लिए. जिन्होंने नहीं हटाए थे उनकी सामग्री को निगम ने जब्त कर लिया. वहीं शासकीय कार्य में बाधा डालने पर एक के ऊपर प्रकरण दर्ज किया गया. गौरतलब है कि यहां के दुकानदारों को हटाने के लिए क्षेत्र के व्यापारी लामबंद हो गए थे. इसके बाद यह कार्रवाई की गई है.
उल्लेखनीय है कि निगम आयुक्त प्रतिभा पाल के निर्देश के क्रम में शहर के मध्य क्षेत्र राजवाड़ा, गोपाल मंदिर क्षेत्र के आसपास के दुकानदारों को दुकान के बाहर फुटपाथ पर सामान रखने एवं शेड निर्माण कर अवैध रूप से अतिक्रमण करने वालों को मुनादी कर अतिक्रमण हटाने के निगम रिमूवल को निर्देश दिए गए थे.
उपायुक्त लता अग्रवाल ने बताया कि आयुक्त के निर्देश के क्रम में राजवाड़ा, गोपाल मंदिर, चोर बाजार, आड़ा बाजार एवं निहालपुरा क्षेत्र में विगत दिनों से क्षेत्रीय दुकानदार एवं व्यापारियों को निगम द्वारा अपने दुकान के बाहर फुटपाथ पर सामान विक्रय ना करने के साथ ही रोड पर किए गए शेड निर्माण से यातायात बाधित होने पर दुकानदारों को सामान हटाने के लिए मुनादी की जा रही थी.
आज निगम रिमूवल विभाग द्वारा राजवाड़ा, गोपाल मंदिर, चोर बाजार आडा बाजार, निहालपुरा के आस पास के दुकानदारों एवं व्यापारियों द्वारा निगम द्वारा सूचित करने के पश्चात भी फुटपाथ पर सामान विक्रय करने एवं शेड निर्माण कर यातायात बाधित करने पर उक्त क्षेत्र से व्यापारियों द्वारा स्वयं ही फुटपाथ पर सामग्री हटाई गई. जिनके द्वारा नहीं हटाई गई थी उनकी सामग्री निगम द्वारा जप्त की गई. निगम रिमूवल कार्रवाई के दौरान क्षेत्रीय एसडीएम, उपायुक्त लता अग्रवाल, भवन अधिकारी अश्विन जनवदे, रिमूवल विभाग के बबलू कल्याणे एवं अन्य उपस्थित थे.
रिमूवल कार्रवाई में बाधा डालने पर एफआईआर दर्ज
उपायुक्त श्रीमती अग्रवाल ने बताया कि रही रिमूवल कार्रवाई के दौरान महालक्ष्मी मंदिर के समीप स्थित पर परीस प्लाजा कलेक्शन द्वारा फुटपाथ पर शेड का अवैध रूप से निर्माण किया गया था. इससे यातायात प्रभावित हो रहा था. निगम रिमूवल की टीम द्वारा परीस प्लाजा कलेक्शन के अवैध शेड को हटाने की कार्रवाई के दौरान दुकानदार मांज खा द्वारा रिमूवल कार्रवाई का विरोध करते हुए शासकीय कार्य में बाधा डाली गई और निगम अधिकारियों एवं कर्मचारियों से गाली गलौज की गई. निगम द्वारा थाना सराफा में माज खा के एफआईआर दर्ज कराया गया.


