- इंदौर पिंक पैंथर्स मध्य प्रदेश लीग (MPL) T20-2026 में चैंपियन बनने के लक्ष्य के साथ उतरने को तैयार; टीम ने अपनी सोच और तैयारियों का रोडमैप साझा किया
- द क्रश कॉफी पर अब होगा खास संडे ब्रन्च
- जल, जीवन और जमीन के संरक्षण के लिए वृक्षारोपण आवश्यक : डॉ. ए.के. द्विवेदी
- Triptii Dimri Dives into Comedy with Maa Behen! A Full-Blown Comedy Caper Coming Up Next?
- The Rise of Ram Charan as Indian Cinema’s Complete Hero
अंगदान के लिये 42 वीं बार बना ग्रीन कॉरिडोर
इंदौर ने फिर पेश की मानवता की मिसाल, संभागायुक्त डोनर परिवार से मिले और दिया साधुवाद
इंदौर. शहर ने अंगदान के मामले में एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश की है. यहां एक दुर्घटना से घायल व्यक्ति को ब्रेन डेड घोषित किए जाने के बाद उनकी लीवर, किडनी और हार्ट दान की गईं।
संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा ने कहा है कि अंगदान एक साहसिक फ़ैसला है. दुःख से संतृप्त परिवार ने अंगदान का निर्णय लेकर समाज में एक मिसाल क¸ायम की है. संभागायुक्त डॉ. शर्मा आज डोनर परिवार से मिलने बाम्बे हॉस्पिटल पहुँचे और उन्हें ढांढ़स भी बँधाया और साधुवाद भी दिया. उल्लेखनीय है कि इंदौर में अंगदान के लिये आज 42 वीं बार ग्रीन कॉरिडोर बना.
शहर में आज एक साथ तीन ग्रीन कॉरिडोर बनाए गए. अंगदान से एक साथ तीन मरीजों को नया जीवन मिला. बागली के श्री खुमसिंह की दुर्घटना होने से वे गंभीर रूप से घायल हो गये थे और उनका ब्रेन डेड हो गया। परिजनों ने अंगदान करने का निर्णय लिया, जिससे जरूरतमंद को नया जीवन मिल सके. ब्रेन डेड मरीज का लीवर चोइथराम अस्पताल में तथा किडनी शेल्बी अस्पताल में भेजी गई। वहीं मरीज का हार्ट मुंबई के रिलायंस अस्पताल भेजा गया.


