- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
आने वाला समय होने वाला है भारत का : संतोष,
भाजपा राष्ट्रीय संगठन महामंत्री का प्रबुद्धजनों के साथ संवाद कार्यक्रम
इंदौर. भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी एल संतोष का प्रबुद्धजनों के साथ संवाद कार्यक्रम ओमनी रेसिडेंसी में संपन्न हुआ.
कार्यक्रम में श्री संतोष ने उपस्थित प्रबुद्धजनों से कहा कि दुनिया में रहने वाले भारत के लोग आज गर्व से इंडियन कहने लगे है. विश्व के अनेक देशों में रहने वाले भारतीय भी अपने आप को भारतीय कहलाने में गर्व महसूस करने लगे है. आज भारत ने स्वदेशी वैक्सीनेंशन का निर्माण किया एवं विश्व के करीब छोटे- बड़े 40 देशों को वैक्सीशन देने का काम भी किया. वसुदेवकुटूम्बकम हमें पीढ़ियों से विरासत में मिला है. 2014 के बाद भारत के अंदर लगातार बदलाव आ रहा है. सरकार ने कई छोटे बड़े क्रांतिकारी बदलाव कायम किये है. योगा, फीट इंडिया, पोषण अभियान को प्रारंभ कर समाज का हिस्सा बनाया है.
स्वास्थ्य की बेहतरी के लिये आयुष्मान जैसी योजनाओं को प्रारंभ किया है. कोरोना काल में हमारे पास साधन थे, जैसे वेंटीलेटर थे पर उनके चलाने वाले तकनीशियन नहीं थे। आज सरकार उस पर जोरो से काम कर रही है. आज भारत में अनेकों नये उद्योग आयाम स्थापित हो रहे है और ये नया भारत है. अब हमारे बीच नगद की जगह पेटीएम और गुगलपे चलन में आ गया है. छोटी-छोटी दुकानों पर भी हमें ऑनलाईन लेनदेन देखने को मिलते है. आप सभी की आंखों के सामने हमारा देश आगे बढ़ रहा है. समाज में सात्वीक आवाज बनने की सभी को जरूरत है. देश को समृद्ध , शक्तिशाली और एकजूट करने की जरूरत है. आने वाला समय भारत का होने वाला है.
कार्यक्रम में राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत, प्रदेश सह संगठन मंत्री हितानंद शर्मा, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, सांसद शंकर लालवानी, प्रदेश महामंत्री कविता पाटीदार, नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, केबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट, सुश्री उषा ठाकुर, प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती, विधायक मालिनी गौड़, महेन्द्र हार्डिया, आकाश विजयवर्गीय, मधु वर्मा, सुदर्शन गुप्ता, जिला अध्यक्ष डॉ. राजेश सोनकर उपस्थित थे.
इंदौर में भी बड़ा बदलाव देखने को मिला
श्री संतोष ने कहा कि इंदौर में भी एक बड़ा बदलाव देखने को मिला, इंदौर ने स्वच्छता में पांच बार नम्बर वन आने का रिकार्ड कायम किया. इंदौर से प्रेरणा लेकर मध्यप्रदेश के दो शहरों भोपाल एवं जबलपुर ने भी टॉप-10 में अपना स्थान बनाया और मध्यप्रदेश को देखकर दूसरे प्रदेशों ने भी एक स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को कायम किया. प्रबुद्धजन संवाद कार्यक्रम में प्रमुख रूप से लेखक, साहित्यकार, कलाकार, खेल, सेना के रिटायर्ट अफसर, चिकित्सा क्षेत्र से, शिक्षा क्षेत्र से एवं उद्योगपति, व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधि, विभिन्न क्लबों एवं एसोसिएशन के प्रतिनिधि सहित पदमश्री भालू मोढे, जनक पलटा, सुशील डोसी एवं विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित जैसे खेल में विक्रम अवार्ड, सेना में वीर चक्र से सम्मानित, साहित्य, कला एवं लेखक पुरस्कारों से सम्मानित प्रतिनिधि मौजूद थे.


