- Shakti Pumps Showcases Integrated Solar Portfolio and Signs MoU with International Solar Alliance at Bharat Renewable Energy Summit & Expo 2026
- लेनोवो ने अमर बाबू को बनाया मोटोरोला मोबिलिटी का नया प्रेसिडेंट
- Shiamak Davar, Hans Zimmer to Nitesh Tiwari: Ramayana Brings the Brilliance of Cinematic Maestros
- “I feel really quite lucky to be there”: Saif Ali Khan on family, fatherhood and the joy of having everyone under one roof
- रामायण के प्रीमियर पर शीना चौहान ने नितेश तिवारी द्वारा सीता के नए रूप की कल्पना और महाकाव्य की महिला पात्रों के सशक्त चित्रण की सराहना की।
सफाई कर्मचारी बहनों ने रहवासियों को बांधी राखी
देश के विकास के लिए सामाजिक समरसता की आवश्यकता
इंदौर. आज गौतम आश्रम एयरपोर्ट रोड पर वार्ड 6 के सफाई कर्मचारियों के साथ सामाजिक समरसता रक्षाबंधन पर्व का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में सफाई कर्मचारी बहनों ने राखी बांधी और रहवासियों ने उन्हें उपहार दिए.
कार्यक्रम आर.एस.एस के विभाग संघचालक शैलेन्द्र महाजन, लक्ष्मणराव नवाथे, सामाजिक समरसता के प्रमुख ईश्वर हिंदुजा, विधायक सुदर्शन गुप्ता, आरएसएस के विभाग प्रचारक आशीष जाधम व् अन्य अतिथियों की उपस्थिति में हुआ. कार्यक्रम ेंबारे में पार्षद दीपक जैन ने बताया कि वार्ड 6 में कार्यरत सभी कर्मचारियों को रहवासियो के सहयोग से एकत्रित मिठाई और नए वस्त्र देकर सम्मानित किया गया.
बड़ी संख्या में उपस्थित रहवासियों को सफाई कर्मचारी बहनों ने राखी बांधी और कहा कि आप कर्मचारी नहीं कर्मयोगी हो. सभी उपहार वार्ड के रहवासियों द्वारा खुद की राशि से लाये हुए थे. इस अवसर पर ईश्वर हिंदुजा ने कहा कि देश के विकास के लिए सामाजिक एकता की आवश्यकता होती है और समाज में एकता के लिए आवश्यकता होती है. सामाजिक समता की ओर इसके लिए हम सभी को प्रयास करना होगा. सामाजिक समरसता के लिए समाज में जागरूकता लाने के लिए ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना चाहिए.
कृतघ्ना का भाव रखें
विधायक सुदर्शन गुप्ता ने कहा कि राष्ट्र हित में समरसता के लिए क्या कार्य करना है उसका निर्धारण होना भी जरुरी है. जिन कर्मचारियों के माध्यम से हम स्वस्थ और स्वच्छ है तो हमारी भी जिम्मेदारी है की उनके प्रति हम भी कृतघ्नता का भाव रखे. विभाग संघचालक शैलेन्द्र महाजन व लक्ष्मणराव नवाथे ने भी इस कार्यक्रम में अपने भाव व्यक्त किये. इस अवसर पर राजेन्द्र जी मित्तल, शांता भामावत, हँसा पाटोदिया, शोभा अग्रवाल, शिवनारायण शर्मा, शिवनारायण कुशवाह, ज़ोनल अधिकारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी, सी एस आई अनिल सिरसिया सहित बड़ी संख्या में उपस्थित रहवासियो के आतिथ्य में सम्पन्न हुआ. संचालन अंकित रावल ने किया और आभार मुकेश खाटवा ने माना.


