- नेशनल आर्टिस्ट्स चैम्पियनशिप 2026 का आगाज़
- शहर में पहली बार बनी बाउंसर्स एंड बॉडीगार्ड असोसिएशन, स्थानीय युवाओं को काम दिलाने की पहल
- भारत में मंजूरी पाने वाली डेंगू की पहली वैक्सीन बनीटाकेडा की क्यूडेंगा
- Iconic Male Duos of Bollywood - Sharman Joshi & Sahil Khan in Style to Sanjay Dutt and Arshad Warsi in Munnabhai MBBS
- A Look at Disha Patani's Journey to Awarapan 2
वार्षिकोत्सव में विद्यार्थियों ने दिखाया अपना टैलेंट
इंदौर. एरीना गीता भवन ने वार्षिकोत्सव सेलिब्रेशन ऑफ ए डिस्टिंक्ट जर्नी के अंतर्गत 16वां वार्षिक कॉन्टेस्ट एड-मेड-शो जुनून व 9वां वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव एरीना हेज गॉट टैलंट आयोजित किया. एड-मेड-शो जुनून के तहत एनिमेशन, वीएफ़एक्स, कॉमिक, ग्राफिक्स, वेब, विडियो आदि कि चौदह श्रेणियों में एरीना गीता भवन केन्द्र के छात्रो कि 150 से अधिक क्रिएटिव्स प्रस्तुत किए गए.
केंद्र ईको फ्रेंडली गणेशा व बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट बनाने हेतु एक्सपेर्ट कामाक्षी पालीवाल की कार्यशाला आयोजित की गई. शिक्षक दिवस पर छात्रो ने एक दिन का नायक बनकर कई विषयो पर सेशन लिए और छात्रो द्वारा अपने फ़ैकल्टी मेम्बर्स के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई. स्थापना दिवस पर आठवें वर्ष में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया जिसमें विद्यार्थियों और केंद्रकर्मियों ने अत्यंत उत्साहपूर्वक भाग लिया.

फाउण्डेशन डे पर आनंद मेला और पारंपरिक वेशभूषा दिवस का आयोजन भी किया गया. पैंट फॉर क्रिएटिविटी के नाम से एक स्केच व डिजिटल आर्ट प्रदर्शनी 15 सितंबर से लगाई जा रही है. इसका शुभारंभ लाइव पेंटिंग कॉन्टेस्ट से होगा. समारोह में अनंदिता धर्माधिकारी व बुरहनूद्दीन जीरनवाला एकैडमिक एचिवर हेतु पुरस्कृत हुए, मिस्टर फ्रेशर का टाइटल रजत मतकर व मिस फ्रेशर का टाइटल जान्हवी अञ्जंकर को प्राप्त हुआ.
अनंदिता धर्माधिकारी को मिस एरीना व बुरहानुद्दीन जीरनवाला को मिस्टर एरीना चुना गया. बेस्ट वॉलंटियर वर्क के लिए मिस पॉप्युलर हेतु कु.चेल्सी खटोड चुनी गई व हर्षल पूरे मिस्टर पॉप्युलर एड-मेड शो में निर्णायक के तौर पर मुंबई से श्यामल दास व जाकिर हुसैन सोठिया मौजूद थे. जुनून-18 का संचालन केंद्र के छात्र शांतनु देशपांडे ने किया. एरीना गीता भवन की संचालक एकता खिमेसरा व प्रबंध निदेशक संजय खिमेसरा ने 22वे स्थापना दिवस पर अपने छात्रों, सहायकों का आभार व्यक्त किया.


