- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
गीले कचरे से खाद बनाने पर घर-घर जाकर दिए प्रमाण पत्र
लोकमान्य नगर में रहवासियो को कचरा संग्रहण शुल्क में 50 प्रतिशत छूट
इन्दौर, 13 सितम्बर. इंदौर शहर द्वारा 3 आर ( रियूज, रिसायकल, रिड्यूज) के तहत नागरिको में स्वच्छता के प्रति जागरूकता के तहत होम कम्पोस्टिंग कार्य में सहभागिता हेतु अभियान चलाया जा रहा है.
इसी क्रम में आज महापौर श्रीमती मालिनी गौड द्वारा आज गणेश उत्सव के अवसर पर लोकामान्य नगर में 3 आर के तहत गीले कचरे के माध्यम से होम कम्पोस्टिंग कार्य करने पर सांकेतिक रूप से रहवासियो के घर-घर जाकर उन्हे प्रमाण पत्र दिया गया तथा उनके होम कम्पोस्टिंग निवास पर मेरा घर भी 3 आर अभियान में सहभागिता का स्टीकर भी लगाये.
इस अवसर पर महापौर श्रीमती गौड ने लोकमान्य नगर के रहवासियों को प्रमाण-पत्र देने के साथ ही उनके घर पर एक स्टीकर भी चस्पा करते हुए, उनके द्वारा 3 आर अभियान में सहभागी बनने पर होम कम्पोस्टिंग कार्य की प्रशंसा की. साथ ही महापौर ने होम कम्पोस्टिंग कार्य करने वाले रहवासियो को श्री गणेश चतुर्थी के अवसर पर कचरा संग्रहण शुल्क में 50 प्रतिशत की छूट संबंधित जानकारी भी दी.
इस अवसर पर पार्षद सुश्री विनिता धर्म, अपर आयुक्त श्री रोहन सक्सेना द्वारा संस्था बेसिक्स के श्री श्रीगोपाल जगताप सहित अन्य उपस्थित थे. वहीं पार्षद सुश्री विनिता धर्म, अपर आयुक्त रोहन सक्सेना व अन्य द्वारा लोकमान्य नगर के होम कम्पोस्टिंग कार्य करने वाले 500 से अधिक रहवासियो को भी घर-घर जाकर प्रमाण पत्र दिया जाकर स्टीकर लगाये गये.
दोहरा लाभ प्राप्त होगा
महापौर श्रीमती गौड़ ने अपील की कि है कचरा केवल कचरा नहीं होकर उपयोगी है. जिस स्थान से उत्पन्न हुआ उसका निराकरण भी उसी स्थान पर हो इस दृष्टि से एक सामान्य प्रकिया के द्वारा गिले कचरे से घर पर ही खाद बनाया जा सकता है जिससे कि खाद का उपयोग घर के बगीचों पेड पौधो में ंकिया जा सकता है. निगम द्वारा गीले कचरे से घर पर ही खाद बनने से गीला कचरा संग्रहण नहीं करना होगा इसलिये नागरिकों की सुविधा के लिए निगम ने कचरा संग्रहण शुल्क में 50 प्रतिशत की छूट कचरे खाद बनाने वाले रहवासियों को दी जाएगी. इस प्रकार नागरिकों को खाद के साथ ही शुल्क में छुट का दोहरा लाभ भी प्राप्त होगा।


