- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
नेक अमल करें व नेक ख्यालात रखें: सैयदना
सैफीनगर में मोहरर्म के अशारा मुबारका की दूसरी वआज में सैयदना साहेब ने फरमाया
इंदौर. दाऊदी बोहरा समाज के 53 वे धर्मगुरु सैयदना आली कदर मुफ्फद्दल मौला ने मोहर्रम के अशरा मुबारका की दुसरी वआज गुरुवार को सैफीनगर मस्जिद में फरमाई.
सैयदना साहेब ने वाअज मे फरमाया कि हमेशा नेक अमल करे, नेक ख्यालात रखें, इल्म हासिल करते रहे, अपने जानो जिस्म को पाक रखे और हमेशा ईमान पर कायम रहे. नेक कामो में खर्चे करें, दिलो दिमाग में हसद व गुस्सा ना रखें. अल्लाह ताला ने बेशुमार नेमते अता की है. उसका शुक्र अदा करते रहें. मीडिया प्रभारी मजहर हुसैन सेठजी वाला ने बताया कि सैयदना साहेब ने इमाम हुसैन की शहादत पढ़ी.

इस अवसर पर अश्क बार आँखो से या हुसैन की सदा के साथ पूरजोश मातम हुआ. सैयदना साहेब ने सभी के लिए दुआ फरमाई. सैयदना साहेब ने सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक वाअज फरमाई. समाज की ओर से नगर निगम के प्रभारी हैदर अली महू वाला, जौहर मानपूर वाला एवं इकबाल चप्पू ने बताया कि शाम को मग़रिब व ईशा की नमाज के बाद सैफीनगर मस्जिद सहित सभी रिलेे केंद्रों पर मातमी मज़लिस आयोजित हो रही है। बड़ी संख्या में समाजवासी उपस्थित हो रहे है.
समाजवासियों की आंखें नम हुई
जनसंपर्क समिति के मीडिया विभाग के सदस्य मोहम्मद पीठावाला व बुरहानुद्दीन शकरुवाला ने बताया कि सैयदना साहेब ने वाअज में 52वें धर्मगुरु डॉ. सैयदना मोहम्मद बुरहानुददीन मौला को याद कर फरमाया कि सैयदना मोहम्मद बुरहानुद्दीन मौला की मोमिनन (समाजवासियों) पर हमेशा शफ्क्कत, मोहब्बत की मीठी नजर एवं बेशुमार एहसानत हमेशा याद आते हैं. सैयदना मोहम्मद बुरहानुददीन मौला की वाअज में जिक्र आते ही समाजवासियों की आँखें नम हो गई.


