- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
क्यूटेस्ट किडस कान्टेस्ट के ऑडिशन में बच्चों ने दिखाऐ जलवे
इंदौर. नन्हें मुन्ने बच्चे अपनी प्यारी मुस्कान और चंचल अदाओं से सभी को अपनी और आकर्षित कर रहे थे. रंग बिरंगे परिधान में नन्हे कदम बड़ी सहजता से रैंप पर वाक कर रहे थे.
अपने बच्चों के रैंप पर चलता देख उनके माता पिता ख़ुशी से फुले नहीं समां रहे थे, जहां मम्मी जजेस के सामने बच्चो को इशारों से चलना सिखा रही थी. वहीं पापा अपने बच्चों की अदाओं को मोबाइल के कैमरे में कैद करने की कोशिश में लगे थे.
ये नजारा ईशा क्रिएशन द्वारा आयोजित क्यूटेस्ट किडस कान्टेस्ट के इंदौर ऑडिशन में देखने को मिला. बच्चों को मॉडलिंग के लिए उचित प्लेटफॉर्म देने के उद्देश्य से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी ईशा क्रिएशन द्धारा आज होटल अमर विलास में क्यूटेस्ट किडस कान्टेस्ट के ऑडिशन का आयोजन किया गया.
ईशा क्रिएशन उन सभी बच्चों और युवाओं को जो मॉडलिंग और एक्टिंग में करियर बनाने की आकांशा रखते है, उन्हें प्रोफेशनल मॉडलिंग में अपनी किस्मत आजमाने का मौका देती है तथा उनके सपनो को पंख देने का काम करती रही है. ईशा क्रिएशन के विकास सिंह सोलंकी ने बताया कि पाँच सीजन्स की लगातार सफलता के बाद अब, क्यूटेस्ट किड्स कान्टेक्स्ट के छठवें सीजन का आयोजन किया गया.
इंदौर ऑडिशन में 400 से अधिक बच्चों ने अपना टेलेंट दिखाया, ऑडिशन 1 से 13 वर्ष के बच्चों ने भाग लिया, जिन्हें 4 वर्ग मे विभाजित किया गया है. वर्ग ए में 1 से 3 वर्ष, वर्ग बी में 3 से 5 वर्ष, वर्ग सी में 5 से 8 वर्ष, वर्ग डी 8 से 13 वर्ष तक के बच्चें शामिल थे.
इंदौर ऑडिशन से पहले भोपाल,उज्जैन, रतलाम , जबलपुर, ग्वालियर भी आडिशन किये गये जहा से करीब 800 बच्चों का चयन फिनाले के लिए किया गया. इंदौर से 120 बच्चों का चयन किया जाएंगे. सभी शहरों में से 240 बच्चों का चयन 28 सितम्बर को रविंद्र नाट्य गृह में आयोजित होने वाले फिनाले के लिए किया जायेगा.


