- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
मध्यप्रदेश की दिशा तय करेगा यह चुनाव: कमलनाथ
इंदौर में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
इंदौर. विधानसभा चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस जोर शोर से अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए कांग्रेस जुट गई हैं. रविवार को देपालपुर में बड़ी आमसभा का आयोजन किया गया और इसके बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने इंदौर ने कृषि महाविद्यालय से एमवाय होते हुए मधुमिलन चौराहा, विश्वविद्यालय, रीगल, शास्त्री ब्रिज से प्रेस क्लब तक कमलनाथ का रोड शो किया. रोड शो के बाद कमलनाथ ने प्रेस कल्ब में पत्रकारों से चर्चा की.
कमलनाथ ने कहा कि बात केवल चुनाव की नहीं है. चुनाव प्रजातंत्र का उत्सव होता है हर एक चुनाव के अलग मायने होते है. मेरे राजनीतिक जीवन में पहला चुनाव है जो मध्यप्रदेश की दिशा तय करेगा. मैंने अपने राजनीतिक जीवन में कभी ऐसा नहीं पाया कि हर वर्ग परेशान है. प्रदेश के मतदाता सरकार से परेशान है. अपने आप को ठगा महसूस कर रहे है वो किसी भी क्षेत्र का हो चाहे वो रोजगार हो या कृषि.
मध्यप्रदेश ऐसे चौराहे पर खड़ा है जहां चुनाव उसका भविष्य तय करेगा. महिलाओ की सुरक्षा की बात करें या बलात्कार की बात हो हर तरफ सरकार विफल है. प्रदेश की अर्थव्यवस्था कृषि आधारित है लगभग 65 से 70 प्रतिशत लोगों की रोजी रोटी कृषि से जुड़ी है लेकिन उनके लिए कोई नीति नहीं है. हम केंद्र सरकार में थे तो हमने रोजगार की योजना बनाई हमने आर्थिक गतिविधी बढ़ाने की योजना लागू की. जब से एनडीए की सरकार आई तब से ही जीडीपी की गणना का तरीका ही बदल दिया। नौजवान बेरोजगार भटक रहे है.
नहीं चाहते वोट विभाजन
कमलनाथ ने चुनावी तैयारी के लेकर कहा कि हमारा ध्यान पिछले चार महीनों से संगठने बल बनाने में है. हमारा मुकाबलात बीजेपी से नहीं, सगंठन शक्ति से है. संगठन के सामना केवल संगठन ही कर सकता है. यही कारण है हमें भारत बंद के दौरान जनता का भी समर्थन मिला. उन्होंने जयस और सपाक्स से गंठबंधन की बात पर कहा कि हम सभी से बात करेंगे. हम नहीं चाहते कि वोट विभाजन हो. वोट विभाजन से ही भाजपा जीतती है. हम सबको साथ में लेकर चलेंगे.
30 वर्तमान विधायकों ने भी मांगे टिकट
टिकट वितरण के सवाल पर उन्होंने कहा कि जीतता वहीं है जिसका जनाधार हो और जनता में लोकप्रिय हो. इसके लिए हम सर्वे करवा रहे हैं. इसकी एक रिपोर्ट आ गई है और दूसरी आना बाकि है. टिकट के लिए 2500 आवेदन आए हैं जिसमें 30 वर्तमान बीजेपी विधायकों के भी है.
कांग्रेस ने किया शक्ति प्रदर्शन
कांग्रेस ने कमलनाथ के रोड शो बहाने शक्ति प्रदर्शन किया। कृषि महाविद्यालय से एमवाय होते हुए मधुमिलन चौराहा, विश्वविद्यालय, रीगल, शास्त्री ब्रिज से प्रेस क्लब तक कमलनाथ का रोड शो किया के स्वागत के लिए कांग्रेस नेताओं ने 70 से ज्यादा मंच लगाए। इसके अलावा लगभग 5 हजार से ज्यादा कांग्रेस कार्यकर्ता इस रोड शो में शामिल हुए। जगह जगह टिकट के दावेदारों ने हर एक मंच पर सैकड़ों लोगों को इक_ा किया था।


