- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
विश्वकर्मा जंयती पर किया औजारों का पूजन
इंदौर. पटेल कॉलेज मे विश्वकर्मा जयन्ती के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रम के दौरान वर्कशॉप के विभिन्न यंत्रो, औजारों का पूजन एवं पौधारोपण किया गया. इस दौरान शिल्प के देवता विश्वकर्मा व माता सरस्वती का पूजन भी किया गया. इस हेतु विद्यार्थियों ने संपूर्ण वर्कशॉप में आकर्शक साज-सज्जा की थी.
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. मनीष पाण्डे ने समस्त विद्यार्थियों को विश्वकर्मा जंयती की बधाई दी. पूजन प्राचार्य डॉ. मनीष पाण्डे, हेड अकेडमिक्स प्रो. हरीश शर्मा, विभागाध्यक्ष देवेन्द्र सिकरवार तथा अन्य पदाधिकारिगण तथा मेकेनिकल एवं सिविल विभाग के समस्त विद्यार्थिगण की उपस्थिति में हुआ.
इस अवसर पर हेड अकेडमिक्स प्रो. हरीश शर्मा ने विद्यार्थियों को विश्वकर्मा जी के द्वारा किये गये कार्यो से छात्रों का अवगत कराया. उन्होंने छात्रों को यंत्रो व मशीनों के ज्यादा से ज्यादा उपयोग के माध्यम से अधिकतम प्रायोगिक ज्ञान एकत्रित करने को कहा. श्री शर्मा ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन भारत की संास्कृतिक विरासत को युवाओं के मध्य पहुचाने का एक अच्छा अवसर होते है.
विश्वकर्माजी शिल्प व कर्म के देवता है जो यह शिक्षा देते है कि जीवन में सदैव कर्म करते हुए प्रगतिशील रहना चाहिए. कार्यक्रम का आयोजन मेकेनिकल विभाग के विद्यार्थियों द्वारा किया गया.
इस अवसर पर मेकेनिकल विभागाध्यक्ष देवेन्द्र सिकरवार व टी. एण्ड पी. हेड नवीन गुर्जर, प्रथम वर्ष विभागाध्यक्ष राकेश पंडित तथा समस्त विभाग के विभागाध्यक्ष, सभी व्याख्यातागण व पदाधिकारिगण उपस्थित थे.


