- Toxics Link Welcomes CDSCO’s Nationwide Action Against Toxic Skin-Lightening Products
- bajaj Electricals comes on board as co-Powered by sponsor for Bigg Boss Hindi Season 20
- Rupali Suri, Manushi Chhillar and Malaika Arora Rule the Fashion Game: 3 Style Icons Who Continue to Turn Heads
- From Hathoda Tyagi to Jana: 7 Roles That Show Abhishek Banerjee’s Range
- Rohit Saraf on Undergoing 15-Months of Physical Transformation for The Revolutionaries: I was active, I was fit, but I was definitely not Brad Pitt from Fight Club
होटल वाव के बबली ब्रंच में हर राज्य का जायका
इंदौर. होटल वाव अब हर रविवार को बबली ब्रंच लेकर आ रहा है, जिसमें अलग-अलग रविवार को अलग-अलग जायके चखने को मिलेंगे. यहां किसी रविवार को लखनवी खाना होगा, तो किसी रविवार हैदराबादी, पंजाबी साउथ इंडियन या टर्किश. बबली ब्रंच के मेनू को कामकाजी लोगों और परिवार को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। यहां बच्चों के लिए भी कुछ खास होगा.
होटल वाव के जनरल मैनेजर रंजन कुमार दास ने बताया कि आमतौर पर रविवार को कामकाजी लोग लेट उठते हैं और अपना नाश्ता भी मिस कर देते हैं। खाना भी देर से खाना पसंद करते हैं या बाहर खाना पसंद करते हैं। ऐसे में हमारा बबली ब्रंच नाश्ता और लंच दोनों का मिक्सचर लेकर आएगा, जिसमें स्नैक्स लाइट होंगे और लंच एकदम शानदार. बच्चों के लिए भी हम गेम्स और टैटू कॉर्नर को अलग बनाएंगे.
साथ ही उनकी पसंद का खाना परोसा जाएगा, तो महिलाओं के लिए चॉकलेट फाउंटेन होगा और यहां टैरो कार्ड रीडर भी बैठेंगे. हर रविवार को हम यह सुविधाओं में बदलाव करेंगे. बबली ब्रंच रविवार को लंच में अवेलेबल होगा, जिसमें अलग-अलग रविवार को लखनवी, हैदराबादी, मेक्सिकन पंजाबी, राजस्थानी, अरेबिक, साउथ इंडियन, टर्की जैसे अलग-अलग जायके परोसे जाएंगे। यहां 8-10 लाइव काउंटर होंगे. बेकरी काउंटर भी यहां लगाया जाएगा। बबली ब्रंच में डेजर्ट की ज्यादा संख्या रखी जाएगी.


