- Triptii Dimri, Priyanka Chopra to Pooja Hegde: Promising Actresses Whose Upcoming Films We Can’t Wait to Watch
- Pooja Hegde Onboarded Jana Nayagan Because It’s Thalapathy Vijay’s Last Theatrical Release - Sources
- आईवीएफ को लेकर झिझक छोड़ें, सही समय पर इलाज से माता-पिता बनने का सपना हो सकता है पूरा: डॉ. पायल जैसवाल
- Badlapur, October to Border 2: 7 Films that Highlight Varun Dhawan’s Range as a Dynamic Actor
- Bollywood & Indie Songs That Feel Like the Perfect Monsoon Playlist - Dhvani Bhanushali’s Vaaste to Jasleen Royal’s Heeriye
ग्रामीण महिलाएं की दी सरकारी योजनाओं की जानकारी
स्मार्ट सेनिटरी नैपकिन का किया वितरण
इंदौर. महिला स्वावलंबन की ओर अग्रसर ऐलिस महिला प्रशिक्षण संसथान एवं महिला बाल विकास के अथक प्रयासों द्वारा इंदौर व आसपास के सभी ग्रामीण क्षेत्रो में रोजग़ार प्रशिक्षण प्राप्तकर महिलाये स्वरोजग़ार की ओर उन्मुख हो रही है.
इसके अंतर्गत संस्थान लघु एवं माध्यम उद्द्योग इकाई के अधिकारियों को कचरोट तिल्लौर स्तिथ आंगनवाड़ी में ग्रामीण महिलाओ को स्वरोजग़ार के लिए उपलब्ध सरकारी योजनाओ की जानकारी दी गई. उपस्थित महिलाओ और बच्चों को स्वच्छता किट व स्कूल ड्रेस का नि:शुल्क वितरण किया गया.
कार्यक्रम में बच्चों ने हाथों द्वारा रंगों से मिश्रित पेंटिंग बनाकर रंगबिरंगा बचपन का सन्देश दिया गया. ऐलिस महिला प्रशिक्षण संसथान की सचिव श्रीमती श्रुति शर्मा ने बताया कि संस्था ने मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक जन जागरूकता व स्वरोजगार की तरफ एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है.
इसमें प्रशिक्षित ग्रामीण महिलाएं पवित्र इको स्मार्ट सेनिटरी नैपकिन जिसकी इकोफ्रेंडली पैकिंग व वितरण कर वे पर्यावरण परिवार समाज व खुद को सुरक्षित एवं आत्मानिर्भर बना रही है. सभी क्षेत्र में पवित्र क्लब बनाकर स्कूल कॉलेज व समाज में माहवारी स्वच्छता प्रबंधन व जागरूकता का सन्देश दे रही है.
कार्यक्रम में महिला बाल विकास के जिला परियोजना अधिकारी रजनीश सिन्हा ने महिलाओं को आत्मानिर्भर होने के लिए प्रेरित किया.


