- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
नंदलालपुरा सब्जी मण्डी गोल मार्केट की 29 दुकानों हटाई
स्मार्टसिटी के तहत 21.32 करोड रुपये से बनेगा बगीचा, पार्किंग और मार्केट
इन्दौर, 27 अपै्रल. नगर निगम ने कार्रवाई करते हुए नंदलालपुरा सब्जी मंडी गोल मार्केट की 29 दुकानें हटाई. दो पोकलेन और चार जेसीबी की मदद से कार्रवाई की गई. यहां स्मार्ट सिटी के तहत 21 करोड़ की लागत से बगीचा, पार्किंग और मार्केट बनाया जाएगा.
उल्लेखनीय है कि निगम द्वारा 2007 में ही नंदलालपुरा सब्जी मण्डी गोल मार्केट के दुकानदारेां का अलाटमेन्ट निरस्त किया जा चुका था. पार्क डेव्हलपमेन्ट हेतु तोडने का कार्य किया जा रहा था. इसी दौरान 29 दुकानदारेां द्वारा माननीय उच्चन्यायालय से स्थगन आदेश प्राप्त करने पर निगम द्वारा योजना से संबंधित जानकारी याचिका में प्रस्तुत की जाने पर न्यायालय द्वारा स्थगन समाप्त कर नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये थेे. उक्त क्रम में निगम द्वारा अनुविभागीय दण्डाधिकारी के समक्ष लोक परिसर बेदखली अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही हेतु प्रकरण प्रस्तुत करने पर जिला अनुविभागीय अधिकारी द्वारा निगम के पक्ष में आदेश पारित कर दुकान रिक्त कर निगम को कब्जा सौपने का निर्णय लिया गया था. उक्त निर्णय के क्रम में निगम द्वारा शेष 29 दुकानें आज हटाने की कार्यवाही की गई. दो पोकलेन मशीन और चार जेसीबी के माध्यम से कार्यवाही की गई. कार्रवाई के दौरान अधीक्षण यंत्री महेश शर्मा, उपायुक्त लोकेन्द्र सौलंकी, श्री राजपूत, सौरभ महेश्वरी एवं अन्य उपस्थित थेें।

पार्किंग समस्या से भी मिलेगी निजात: महापौर
कार्रवाई के विषय में महापौर मालिनी गौड ने बताया कि निगम द्वारा नंदलाल पुरा सब्जी मण्डी के पास रिवर, फ्रन्ट एवं पार्क डेव्हलपमेन्ट करने की योजना बनाई गई है. यहा पर निगम द्वारा लगभग 8500 स्के.मीटर क्षेत्र में 21.32 करोड रुपए से डेव्हलपमेन्ट किये जाने की योजना है. इसमें पार्क, पार्किंग व दुकानों का निर्माण किया जाएगा. पार्किंग में 210 चार पहिया वाहन, 600 दो पहिया वाहन क्षमता का पार्किंग बनेगा जिससे क्षेत्र में पार्किंग की समस्या से भी निजात मिलेगी. सार्वजनिक शौचालय, रेस्टोरेन्ट तथा लगभग 200 दुकानों के अतिरिक्त स्ट्रीट लाईट, पाथवे, का निर्माण भी किया जाएगा.
रोड चौड़ीकरण भी होगा: आयुक्त
आयुक्त मनीष सिंह ने बताया कि निगम द्वारा एमजी रोड किशनपुरा छत्री से नंदलाल पुरा चौराहा जवाहर मार्ग तक रोड चौडीकरण का कार्य भी किया जाएगा. इसमें मध्य में डिवाईडर भी निर्माण बनेगा. रोड चौडीकरण होने से क्षेत्र में आवागमन व व्यवसायियों को इसका लाभ मिलेगा. 8500 स्के.मीटर का कुल क्षेत्रफल है जिसमें 6500 स्के.मीटर का बेसमेन्टर एरिया रहेगा तथा 2000 स्के.मीटर पर दुकाने एवं पब्लिक की युटिलीटि के लिए रहेगा. 5000 स्के.मीटर पर पार्क का निर्माण किया जाएगा. रिवर के साईड में 6 मीटर का पाथवे का निर्माण किया जाएगा. इस पर नागरिक टहल सकेंगे. पार्किंग में फायर सिस्टम, केमरे लगे रहेंगे तथा यहा पर सौलर सिस्टम से विद्युत का उपयोग किया जाएगा.


