- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
अपर मुख्य सचिव द्वारा भागीरथपुरा क्षेत्र का निरीक्षण
जलप्रदाय के दौरान किए गए पानी सप्लाई को स्वयं हाथ में लेकर किया चेक
रहवासियों से की चर्चा, क्षेत्र में जलप्रदाय एवं सीवरेज की लाइन लीकेज हेतु किए गए कार्यों का किया अवलोकन
भागीरथपुरा स्थित आयुष्मान आरोग्य संजीवनी क्लिनिक का भी किया निरीक्षण
इंदौर. नगरीय विकास एवं आवास विभाग अपर मुख्य सचिव संजय दुबे द्वारा भागीरथपुरा पानी की टंकी एवं आस पास के क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान निगम आयुक्त दिलीप कुमार यादव साथ थे।
अपर मुख्य सचिव श्री दुबे एवं निगम आयुक्त श्री यादव द्वारा भागीरथपुरा पानी की टंकी पर विभागीय अधिकारियों से जानकारी ली गई, इस दौरान अपर मुख्य सचिव एवं निगम आयुक्त के समक्ष ही भागीरथपुरा पानी की टंकी से आज जलप्रदाय किया गया, जल प्रदाय के दौरान क्षेत्र के हर बस्ती एवं कॉलोनी में निगम की टीम को तैनात किया गया, जिनके द्वारा पानी को चेक किया जा रहा था। इसके पश्चात माननीय अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं नियम आयुक्त द्वारा भागीरथ पूरा क्षेत्र का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान भागीरथपुरा पानी की टंकी से किए जा रहे जलप्रदाय लाइन का अवलोकन करते हुए, अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री दुबे द्वारा पानी के सैंपल को स्वयं चेक किया गया। इस दौरान रहवासियों से भी चर्चा की गई, नागरिकों को पानी उबालकर एवं छान कर ही उपयोग करने हेतु निगम अधिकारियों को लगातार अनाउंसमेंट करने के भी निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान सीवरेज एवं पानी की लाइन लाइन में लीकेज के लिए क्षेत्र में किए गए कार्यों का भी अवलोकन किया गया।
इस दौरान भागीरथपुरा स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भी निरीक्षण किया गया। स्वास्थ्य केंद्र पर आने वाले मरीज के स्वास्थ्य संबंधी रजिस्टर का भी अवलोकन किया गया, वर्तमान में कितने मरीज आए हैं और कितनों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा है इसकी भी जानकारी ली गई।


