- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
प्रभु की कथा का कभी समापन नहीं होता: जयाकिशोरी
नानीबाई-रो-मायरो कथा में समापन पर भाव-विभोर हो उठे श्रद्धालुजन
इन्दौर. प्रभु की किसी भी कथा का समापन नहीं होता, बल्कि यह तो ईश्वर और मानव के बीच जन्म-जन्मांतर का रिश्ता होता है। कथा का श्रवण करना ही बेड़ा पार नहीं लगाता, हमें इसके आचरण, विचार और आदर्श पर चलना होगा, तभी यह जीवन सार्थक और सुखमय होगा। नानीबाई-रो-मायरो भक्त और सांवरिया की भक्ति की कथा है। इस कथा के माध्यम से कई सांसारिक बातों और बातों का पता चलता है.
यह प्रेरक उद्बोधन एयरपोर्ट रोड दलालबाग स्थित चल रहे नानीबाई-रो-मायरो कथा के दौरान प्रसिद्ध भागवत कथावाचक सुश्री जयाकिशोरीजी ने अपने मुखारबिंद से भक्तजनों पर अमृत वर्षा करते हुए कहीं. 25 जनवरी को प्रारंभ हुई इस कथा का समापन रविवार संध्या हुआ. समापन बेला पर शहर और उसके आसपास की धर्मप्रेमी जनता का सैलाब उमड़ पड़ा. तीन दिन तक कथा का पुण्य लाभ ले रहे लोग समापन अवसर पर भाव-विभोर हो गए और उनकी आंखें झलकने लगी.
संतश्री जयाजी ने भक्तों से कहा कि कण-कण में भगवान है. कथा का समापन हुआ है, भक्ति का नहीं। हम जितनी भक्ति करेंगे, उतना ही आनंद प्राप्त करेंगे। कथा के दौरान व्यासपीठ का पूजन मप्र के गृहमंत्री व इन्दौर जिले के प्रभारी मंत्री बाला बच्चन, स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट, पूर्व मंत्री रामेश्वर पटेल, विधायक रवि जोशी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता पं. कृपाशंकर शुक्ला, शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद टंडन, मोहन सेंगर, लक्की अवस्थी, प्रमोद द्विवेदी, कार्यवाहक शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल, वरिष्ठ पत्रकार राजेश चेलावत आदि ने किया.
अतिथियों और भक्तजनों की अगवानी विधायक संजय शुक्ला, श्रीमती अंजली शुक्ला, आकाश शुक्ला, सागर शुक्ला आदि ने की।
आशीष लेने पहुंचे मंत्री सचिन यादव
रविवार सुबह प्रदेश के कृषि मंत्री सचिन यादव दलालबाग स्थित नानीबाई-रो-मायरो कथा स्थल के पांडाल पहुंचे. उनकी अगवानी विधायक संजय शुक्ला और उनकी टीम ने की. मंत्री श्री यादव ने कथा पांडाल, मंच, पार्किंग और भोजनशाला की जानकारी ली और देखा.इस दौरान उन्होंने संतश्री जयाकिशोरीजी का आशीष भी लिया और प्रदेश व किसानों की खुशहाली का आशीर्वाद मांगा।
बाणगंगा अस्पताल के लिए मंत्री सिलावट की घोषणा
दोपहर कथा का श्रवण करने और जयाकिशोरीजी से आशीर्वाद लेने पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट ने शासकीय बाणगंगा अस्पताल के लिए 100 बिस्तर और पलंग की घोषणा की. यह मांग लम्बे समय से की जा रही थी. धार रोड स्थित जिला अस्पताल के जीर्णोद्धार की वजह से यहां पर मरीजों की भर्ती की जा रही है. यह मांग पूरी होने से मरीजों को राहत मिलेगी.
सौभाग्य बात है इस तरह के आयोजन होना: बच्चन
इन्दौर। कथा स्थल पर जयाकिशोरीजी से आशीर्वाद लेने के बाद प्रदेश के गृहमंत्री बाला बच्चन ने कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजन होना सौभाग्य की बात है। इतनी बड़ी संख्या में माता-बहनों का जुटना साबित करता है कि धर्म की ध्वजा आज भी बुलंद है.


