- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
एक ओर चौकीदार तो दूसरी तरफ ठगबंधनः महाजन
गरीबों के लिए मोदी सरकार में जितनी योजनाएं बनी पहले कभी नहीं बनी-श्रीमती सुमित्रा महाजनप्रदेश में विकास के काम ठप्प पड़े हैं-श्री गोपीकृष्ण नेमाकमलनाथ सरकार कर्जमाफी से अपना पल्ला झाड़ रही है-श्री रमेश मेंदोलालोकसभा चुनाव को लेकर क्षेत्र कं्र 2 रामायण मंडल के 4 वार्डो की बैठक संपन्न
इंदौर. लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए आज विधानसभा क्षेत्र कं्र 2 रामायण मंडल के 4 वार्डो की बैठक सांसद श्रीमती सुमित्रा महाजन, लोकसभा संयोजक व विधायक रमेश मेंदोला, नगर अध्यक्ष श्री गोपीकृष्ण नेमा, श्री गणेश गोयल, कमल वाघेला, घनश्याम शेर, अभिषेक बबलू शर्मा, सविता पटेल, गायत्री गोगडे, चन्दूराव शिन्दे, सुजानसिंह शेखावत, महेश जोशी की उपस्थिति में संपन्न हुई।
बैठक में सांसद श्रीमती सुमित्रा महाजन ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। कांग्रेस के नेता लगातार सेना का अपमान कर रहे हैं। हम अपनी तरफ से किसी को छेडेंगे नहीं और किसी ने छेड़ा तो हम छोड़ेंगे नहीं। हमारी सेना गई और आतंकवादियों के ठिकानों को ध्वस्त किया और सही सलामत वापस आ गए।
आज भारत का मान सम्मान और स्वाभिमान बढ़ा है। देश में गरीबों के लिए जितनी योजनाएं मोदी सरकार के समय बनी हैं, पहले कभी बनी। उन्होंने कहा कि यदि आज प्रधानमंत्री मोदी जी की सरकार नहीं होती तो गरीबों को आवास योजना का लाभ न मिला होता। माताओं-बहनों को धुएं से मुक्ति नहीं मिली पाती। निर्धन गरीबों का मुफ्त इलाज संभव नहीं हो पाता।
आजाद भारत में पहली बार प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री किसान समृद्धि योजना के माध्यम से प्रत्येक किसान को 6 हजार रूपए डालने का काम किया था, परंतु प्रदेश सरकार ने केंद्र को किसानों की सूची नहीं भेजी, इसलिए प्रदेश के किसानों के पैसे अटक गए हैं। यह चुनाव अद्भुत चुनाव है एक ओर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी चैकीदार हैं और दूसरी तरफ गठबंधन नहीं ठगबंधन है।
ये भानुमति का कुनबा देश को बरबाद कर देगा। अब तय आपको करना है कि आपको मजबूत सरकार देने वाले नरेन्द्र मोदी चाहिए या आतंकवादियों के समर्थन में बोलने वाला ठगबंधन। समृद्ध, संपन्न, वैभवशाली, गौरवशाली, स्वाभीमानी और सशक्त भारत बनाने के लिए श्री नरेंद्र मोदी को प्रचंड बहुमत के साथ फिर से प्रधानमंत्री बनाना है।
नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा ने कहा कि विधानसभा चुनाव-2018 में भारतीय जनता पार्टी को वोट ज्यादा मिले, लेकिन सीट कांग्रेस को ज्यादा मिल गईं। प्रदेश में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत नहीं है। सरकार कब तक चले इसका भरोसा भी नहीं है। प्रदेश में विकास के काम ठप्प पड़े हैं। आज प्रदेश में कांग्रेस के राज में मुख्यमंत्री कमलनाथ ने चारो तरफ त्राहि-त्राहि मचाई है। सरकार में एक ही काम चल रहा है वह है तबादला उद्योग। थोक में तबादले किए जा रहे हैं। पैसे ला और आर्डर ले जा। लाॅ इन आर्डर का मजाक बना दिया है। होड़ मची है कांग्रेस की सरकार में एक ही काम चल रहा है ‘‘बोलो तुम क्या क्या खरीदोगे’’ यहां तो सब बिकता है।
लोकसभा संयोजक एवं विधायक श्री रमेश मेंदोला ने कहा कि किसानों की कर्जमाफी को लेकर सत्ता में आई कांग्रेस ने किसानों के साथ वादा खिलाफी की है। कमलनाथ सरकार को इस बात का इंतजार था कि जल्द से जल्द आचार संहिता लगे और वह कर्जमाफी से अपना पल्ला झाड़ ले। उन्होंने कहा कि आचारसंहिता लगने के चार घंटे पूर्व किसानों के मोबाइल पर कमलनाथ सरकार का यह संदेश पहुंचना कि आचार संहिता के कारण वह कर्जमाफी करने में असमर्थ है। इस बात का प्रमाण है कि सरकार की कभी यह मंशा नहीं रही कि वह किसानों के हित में निर्णय ले। किसानों को छलने और ठगने का काम कांग्रेस सरकार ने किया है।
कर्जमाफी के नाम पर लाल, पीले, नीले और हरे रंग के फार्म भरवाकर सरकार ने रंग बदल लिया। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने किसान के उपज की खरीदी के पोर्टल बंद करके किसानों की किस्मत बंद कर दी है। नई सरकार जबसे आई है अजब सरकार, गजब सरकार है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवाओं को रोजगार देने के नाम पर मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ नौजवानों को पशु हांकने और बैंड बजाने के लिए योजनाएं बना रहे है। प्रदेश के एक मंत्री गरीबों को मिलने वाली एक हजार रूपए पेंशन का उपयोग बीड़ी तंबाकू पीने में करने के लिए कहते हैं।
आज विधानसभा क्षेत्र कं्र 2 रामायण मंडल के वार्ड कं्र 23 की बैठक मां कनकेश्वरी देवी मंदिर परदेशीपूरा, वार्ड कं्र 24 की बैठक चोकसे धर्मशाला सुभाष नगर, वार्ड कं्र 25 की बैठक डी के गार्डन परदेशीपूरा एवं वार्ड कं्र 26 की बैठक चन्द्रपाल उस्ताद कुश्ती केन्द्र नंदीग्राम में बैठक संपन्न हुई। बैठक में प्रमुख रूप से सांसद सांसद श्रीमती सुमित्रा महाजन, लोकसभा संयोजक व विधायक श्री रमेश मेंदोला, नगर अध्यक्ष श्री गोपीकृष्ण नेमा, श्री गणेश गोयल, कमल वाघेला, घनश्याम शेर, अभिषेक बबलू शर्मा, सविता पटेल, गायत्री गोगडे, चन्दूराव शिन्दे, सुजानसिंह शेखावत, महेश जोशी, राजकपूर सुनहरे, प्रिया यादव, चन्दूराव शिन्दे, लक्ष्मी रठा सहित बड़ी संख्या में वार्डो के कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे।कल 3 अपै्रल क्षेत्र कं्र 3 देवी अहिल्या मंडल के 5 वार्डो की बैठककल 3 अपै्रल को विधानसभा क्षेत्र कं्र 3 देवी अहिल्या मंडल के वार्ड कं्र 56 व 57 की बैठक गणेश मंडल, वार्ड कं्र 58 की बैठक शंकरबाग कालोनी (माधुरीजी के निवास के सामन)े, वार्ड कं्र 59 की बैठक झांसीवाला समाज नंदलालपूरा, वार्ड कं्र 60 की बैठक राम मंदिर के पीछे खातीपूरा आयोजित की गई है।


