- इंदौर पिंक पैंथर्स मध्य प्रदेश लीग (MPL) T20-2026 में चैंपियन बनने के लक्ष्य के साथ उतरने को तैयार; टीम ने अपनी सोच और तैयारियों का रोडमैप साझा किया
- द क्रश कॉफी पर अब होगा खास संडे ब्रन्च
- जल, जीवन और जमीन के संरक्षण के लिए वृक्षारोपण आवश्यक : डॉ. ए.के. द्विवेदी
- Triptii Dimri Dives into Comedy with Maa Behen! A Full-Blown Comedy Caper Coming Up Next?
- The Rise of Ram Charan as Indian Cinema’s Complete Hero
जादूगर आनंद का शो 4 मई से
इंदौर. विश्व प्रसिद्ध जादूगर आनंद करीब 4 वर्षों के अंतराल के बाद एक बार फिर शहर के दर्शकों को अपने मायाजाल में बांधने के लिए शुक्रवार 20 अप्रैल को इंदौर आ रहे हैं. वे यहां रवींद्र नाट्यगृह में 4 मई से अपने नए जादुई करतबों और नई टीम के साथ दर्शकों को रोमांचित करेंगे. दुनिया में अब तक 30 हजार से अधिक शो का कीर्तिमान रचने वाले जादूगर आनंद की शिक्षा-दीक्षा इंदौर में ही हुई है। जादू की दुनिया में उनकी गिनती विश्व के टॉप टेन जादूगरों में होती है। इस बार भी इंदौर में दर्शकों को अनेक नए जादुई करतब, जिनमें फिल्म या टीवी के पर्दे के किरदार का अचानक पर्दे से बाहर आकर दर्शकों से मिलने और फिर पर्दे पर पहुंच जाने, स्टेच्यू आफ लिबर्टी को गायब करने, लडक़ी को हवा में उड़ाने, गर्दन से तलवार आर-पार निकाल देने, लडक़ी के नागिन बन जाने और हवा में उडने तथा गायब हो जाने जैसे करीब छह दर्जन अविश्वसनीय जादू देखने को मिलेंगे. उनके जादुई पिटारे में कुछ सरप्राईज भी हैं जिनका खुलासा जल्द ही होगा.


