- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
भाजयुमो ने पुलिस सुबेदार के पक्ष में दिया ज्ञापन
इंदौर. आज भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा एसएसपी कार्यालय पहुंचकर एसएसपी को एक ईमानदार पुलिस सुबेदार अरूणसिंह के पक्ष में ज्ञापन दिया.
भारतीय जनता युवा मोर्चा नगर उपाध्यक्ष निक्की करोसिया एवं कार्यालय मंत्री ऋषिसिंह खनूजा ने बताया कि युवा मोर्चा ने ज्ञापन में कहा कि एक ईमानदार पुलिस सुबेदार को कांग्रेस नेताओं के दबाव में अपनी ड्यूटी से हटाकर उन पर तनाव रहित रहने का आरोप डालकर 7 दिन की हेल्थ एवं वैलनेस ट्रेनिंग पर जबरदस्ती भेजना पुलिस अधिकारी का यह किस तरह का व्यवहार है.
अरूणसिंह ने अपना फर्ज अदा करते हुए अपने पद की गरिमा के अनुरूप जो कार्यवाही की है वह न्यायोचित होने के बाद भी एक ईमानदार पुलिसकर्मी के साथ बड़े पुलिस अधिकारियों का दबाव पूर्ण रवैया आम जनता के हित में ठीक नहीं है। कांग्रेस नेताओं के दबाव में आकर इस तरह अपने ही विभाग के व्यक्ति को इस तरह सजा देना निंदनीय होकर अनुचित है.
भारतीय जनता युवा मोर्चा मांग करता है कि ऐसे ईमानदार और अपने कार्य के प्रति हमेशा सजग रहने वाले पुलिसकर्मी को तुरंत पुन: यथास्थान तैनात किया जाये और ईमानदारी से कार्य करने के लिये उन्हें पुरस्कृत भी किया जाये.
युवा मोर्चा के नेताओं ने कहा कि अगर आज के बाद कांग्रेस के दबाव में आकर पुलिस प्रशासन द्वारा सुबेदार अरूणसिंह पर अन्य कोई कार्यवाही की गई तो युवा मोर्चा सड़क पर इस जवान के पक्ष में जंगी प्रदर्शन करेगा. साथ ही अरूणसिंह के साथ युवा मोर्चा का प्रत्येक कार्यकर्ता तन-मन-धन के साथ खड़ा रहेगा. ज्ञापन में प्रमुख रूप से निक्की करोसिया, ऋषिसिंह खनूजा, विनोद खंडेलवाल, अक्षय बारोठ, लखन देपाले एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.


