- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
देश की खातिर मोदी को वोट देणो है: शंकर लालवानी
भाजपाभाजपा प्रत्याशी ने पैदल, जीप और ट्रैक्टर में सवार होकर मांगा आशीर्वाद
देपालपुर. भाजपा प्रत्याशी शंकर लालवानी ने आज विधानसभा क्षेत्र देपालपुर के जम्बुडी हप्सी गांव के माताजी मंदिर में पूजन अर्चन कर जनसंपर्क प्रारंभ किया।
जनसंपर्क के दौरान ग्राम अटहेड़ा में सभा को मालवी भाषा मे संबोधित करते हुए भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी श्री शंकर लालवानी ने कहा कि देश की बागडौर मजबूत हाथों में है, देश की खातिर मोदी को वोट देणो है।
श्री लालवानी ने कहा कि मैंने अपनी राजनीति की शुरुवात दादा निर्भयसिंह पटेल के सानिध्य में की। दादा निर्भयसिंहजी गाँव-गाँव, गली-गली के कार्यकर्ताओं को पहचानते थे, दादा जब अध्यक्ष थे, तब उन्होंने मुझे बूथ का अध्यक्ष बनाया था। भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जहाँ किसान का बेटा मुख्यमंत्री बन सकता है, जहाँ चाय बेचने वाला प्रधानमंत्री बन सकता है और मुझ जैसे छोटे कार्यकर्ता को लोकसभा का प्रत्याशी बनाया जाता है। जबकि दूसरे दलों में एक ही परिवार के लोग पार्टी भी चलाते है ओर सत्ता भी।
श्री लालवानी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री देश के लाखों छोटे किसानों की चिंता करते है, इसलिए उन्होंने किसानों को पेंशन देने का ऐलान किया है। किसानों के कल्याण के लिए योजना बनाते हुए प्रधानमंत्री श्री मोदीजी ने किसान सम्मान निधि योजना बनाई जिसमे किसानों को 6000 रुपये प्रतिवर्ष की राशि दी जा रही है, अब इसका दायरा भी बढ़ाया जाएगा, लेकिन प्रदेश की कांग्रेस सरकार प्रदेश के किसानों के नाम तक नहीं दे रहे है उन्हें ऐसा लगता है कि कहीं, आपके खाते में प्रधानमंत्रीजी के द्वारा भेजी गई राशि आ जायेगी तो आप लोग कांग्रेस को वोट नहीं देंगे ऐसी मानसिकता है इस प्रदेश कांग्रेस सरकार की।
आपने कहा कि मैं देपालपुर के विकास में कहीं कोई कमी नहीं आने दूंगा, ताई और मनोजभाई के द्वारा किये गये सभी कार्यो को गति के साथ आगे बढ़ायेंगे।
पूर्व विधायक मनोज पटेल ने कहा कि आप प्रदेश कांग्रेस सरकार का कार्यकाल देख रहे है, कांग्रेस सरकार किसानो के साथ किये गये वादों से मुकर गयीं है। प्रदेश के किसान परेशान है, 2 लाख रुपये की कर्जमाफी का वादा, ढकोसला बन गया है। लेकिन किसानों के पास कांग्रेस की वादा खिलाफी करने वाली सरकार को सबक सिखाने का अवसर है, हमने विधानसभा चुनाव में एक गलती करी न, शिवराज मामा चली गयो- अब दुबारा गलती नई करनो है, मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बनानो है।
जनसंपर्क में श्री लालवानी के साथ पूर्व विधायक मनोज पटेल, जिला भाजपा अध्यक्ष अशोक सोमानी, लोकसभा सहसंयोजक गोपालसिंह चौधरी, किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेमनारायण पटेल, चिंटू वर्मा, गुमानसिंह पंवार, सत्यनारायण आजाद, भुवानसिंह पंवार, उमानारायण पटेल, उमरावसिंह मौर्य, बहादुरसिंह डाबी, श्रवणसिंह चावड़ा, आसाराम सिसौदिया, सुभाष पटेल, जालमसिंह सोलंकी, सत्यनारायण पटेल, कमल वाघेला, घनश्याम शेर, नागेश पंवार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे। जनसंपर्क जम्बुडी हप्सी से प्रारंभ होकर बड़ी कलमेर, रोजड़ी, हातोद, उषापूरा, आगरा, अहिरखेड़ी, सुमठा, अटहेड़ा, करजोदा, सुनाला, गुडर, पाडल्या,छड़ोदा, रुणजी से होते हुए गौतमपुरा पर समाप्त हुआ।

झलकियां
अलग-अलग रंग-ढंग से भाजपा प्रत्याशी ने लोगों का मन जीत लिया
– देपालपुर क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में अलग-अलग रंग-ढंग से भाजपा प्रत्याशी शंकर लालवानी ने मतदाताओं का मन जीत लिया।
-श्री लालवानी कभी पैदल तो कभी अपने जनसम्पर्क वाहन, तो कभी ट्रैक्टर पर सवार होकर मतदाताओं से आशीर्वाद मांग रहे थे।
-जनसम्पर्क के दौरान वे एक सैलून की दुकान पर भी पहुंचे और वहां दाड़ी बनवा रहे मतदाता से आशीर्वाद मांगा तो वह खुशी के मारे झूम उठा। उसने कहा इतने सहज और भोलेभाले प्रत्याशी को देखकर मैं धन्य हो गया।
– जम्बुडी हप्सी में शंकर लालवानी ने टैक्टर चलाकर जनसमर्थन मांगा, उनके साथ मनोज पटेल भी थे।
– ग्राम सुमठा में झूला झूल रहे बच्चों के पास जाकर श्री लालवानी ने उनको दुलार किया और उनके साथ झूला झूला ।
– ग्रामीण युवाओ में दिखा सेल्फी का क्रेज, लालवानी के साथ सेल्फी लेने के युवाओं में होड़ लग रही थी।
– खटिया पर बैठी 90 वर्षीय पार्वती बाई का आशीर्वाद लेने पहुंचे शंकर लालवानी, जब पार्वती बाई खटिया से उठ नही पायी तो शंकर ललवानी खुद नीचे जमीन पर बैठ गए, फिर पार्वती बाई ने सिर पर दोनों हाथ रख कर तिलक कर आशीर्वाद दिया


