- Toxics Link Welcomes CDSCO’s Nationwide Action Against Toxic Skin-Lightening Products
- bajaj Electricals comes on board as co-Powered by sponsor for Bigg Boss Hindi Season 20
- Rupali Suri, Manushi Chhillar and Malaika Arora Rule the Fashion Game: 3 Style Icons Who Continue to Turn Heads
- From Hathoda Tyagi to Jana: 7 Roles That Show Abhishek Banerjee’s Range
- Rohit Saraf on Undergoing 15-Months of Physical Transformation for The Revolutionaries: I was active, I was fit, but I was definitely not Brad Pitt from Fight Club
शंकर लालवानी ने अभिभाषकों से भाजपा के लिये समर्थन मांगा
इंदौर. भाजपा प्रत्याशी शंकर लालवानी ने जिला न्यायालय परिसर में पहुंचकर सभी अभिभाषकों से संपर्क किया और भारतीय जनता पार्टी के लिये समर्थन मांगा। इस अवसर पर लालवानी ने अभिभाषक गणों से कहा कि आप सभी का साथ और समर्थन हमेशा भारतीय जनता पार्टी के साथ रहा है। आपका सहयोग और साथ हमेशा हमारे साथ बना रहे। मैं सदैव आपके साथ था और रहूंगा।
यह चुनाव देश की सुरक्षा और विकास के लिये लड़ा जा रहा है। मोदीजी की एनडीए सरकार ने जो काम 5 साल में करके दिखाया है। यह कांग्रेस 55 साल में भी नहीं कर पायी। यह सारा देश जानता है। आप सभी के सहयोग से पुनः देश के प्रधानमंत्री मोदीजी ही बनेंगे।
भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रभारी अरविन्द कवठेकर, लोकसभा संयोजक व विधायक रमेश मेंदोला, नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा, नानूराम कुमावत, सतीश शर्मा ने बताया कि आज संपर्क के दौरान श्री लालवानी के साथ रविन्द्रसिंह गौड़, ज्योति तोमर, रमाकांत शर्मा, रविन्द्र सावलिया, संजय शर्मा, दिनेश पाण्डे, चन्द्रशेखर चौधरी, पंकज वाधवानीसहित कई नामीग्रामी अभिभाषक गण उपस्थित थे। सभी ने श्री लालवानी को आश्वस्त किया कि हम आपके साथ है भाजपा का समर्थन करेंगे और घर-घर जाकर भाजपा के लिये समर्थन भी मांगेगे।


