- Shakti Pumps Showcases Integrated Solar Portfolio and Signs MoU with International Solar Alliance at Bharat Renewable Energy Summit & Expo 2026
- लेनोवो ने अमर बाबू को बनाया मोटोरोला मोबिलिटी का नया प्रेसिडेंट
- Shiamak Davar, Hans Zimmer to Nitesh Tiwari: Ramayana Brings the Brilliance of Cinematic Maestros
- “I feel really quite lucky to be there”: Saif Ali Khan on family, fatherhood and the joy of having everyone under one roof
- रामायण के प्रीमियर पर शीना चौहान ने नितेश तिवारी द्वारा सीता के नए रूप की कल्पना और महाकाव्य की महिला पात्रों के सशक्त चित्रण की सराहना की।
नन्हें उस्तादों ने भरे हिंदुस्तान के नक़्शे में रंग
ट्रेज़र आईलैंड मॉल में आर्ट कॉम्पिटिशन का आयोजन
इंदौर। हाथों में रंग लेकर भारत की खूबसूरती में इंदौर के नन्हें उस्तादों ने रंग भरना शुरू किया, तो मॉल का पूरा माहौल कलात्मक हो गया। यह खूबसूरत नजारा ट्रेज़र आईलैंड मॉल में आयोजित स्वतंत्रता दिवस के जश्न पर आयोजित आर्ट प्रतियोगिता में दिखाई दिया।
प्रतियोगिता में शामिल बच्चों ने हिंदुस्तान के 15 फ़ीट लंबे नक़्शे में रंग भरकर स्वतंत्रता के जश्न की शुरुआत की। प्रतियोगिता का सह-संयोजन फनप्लेक्स गेम जोन और बिग बाजार ने किया।
हर साल की तरह इस साल भी ट्रेजर आइलैंड मॉल में स्वतंत्रता दिवस को बहुत ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया। इस अवसर पर मॉल में विभिन्न ब्रांड्स द्वारा 70% तक की छूट के ऑफर्स ग्राहकों को दिए गए।
साथ ही ट्रेजर आइलैंड मॉल ने विशेष रूप से एक अनूठी कला प्रतियोगिता का आयोजन किया था, जहां बच्चों ने अपनी रचनात्मकता का उपयोग करके इंडिया का 15 फीट का नक्शा (मैप)बनाया। इस कला प्रतियोगिता में 8 से 12 वर्ष के आयु वर्ग के लगभग 500+ बच्चों ने भाग लिया।
ट्रेजर आइलैंड मॉल इंदौर शहर का सबसे पसंदीदा फैशन डेस्टिनेशन है, जो कि हमेशा शहर में कुछ अनोखा और विशेष करने के लिए जाना जाता है। यहां वर्षभर मनाए जाने वाले त्यौहारों पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम व प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाता है।
इस विशेष अवसर पर ट्रेजर आइलैंड मॉल के केंद्र निदेशक श्री किंजल राडिया ने कहा, ‘ट्रेजर आईलैंड मॉल इंदौर के लोगों के दिलों के बहुत करीब है, हम हमेशा अपने मूल्यवान ग्राहकों के लिए कुछ अनोखा और अतिरिक्त विशेष करने में विश्वास करते हैं। मॉल में सजावट और विशेष स्वतंत्रता ऑफर्स के अलावा, बच्चों के लिए कुछ रोमांचक गतिविधियाँ हमेशा हमारे सभी समारोहों का हिस्सा बनी रहेंगी। साथ ही हमारे आने वाले भविष्य में बहुत सारी रोमांचक गतिविधियों का आयोजन भी बना रहेगा।’


