- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
अवैध शराब और वाहन सहित आरोपी गिरफ्तार
आबकारी विभाग ने की कार्रवाई
इंदौर. जिले में चलाए जा रहे अवैध मदिरा के विरुद्ध अभियान में कल रात को अवैध रूप से संग्रहित बड़ी मात्रा में अवैध शराब जप्त की गई। अवैध शराब विक्रेताओं के विरूद्ध प्रकरण दर्ज किया गया। जप्त मदिरा और वाहन की कीमत 10 लाख रूपये से अधिक है।
जिले में यह कार्रवाई कलेक्टर श्री मनीष सिंह के निर्देशन में आबकारी विभाग के अमले द्वराा की गई। बताया गया कि कल मुखबिर में सूचना दी थी कि वाहन स्कोड़ा कार क्रमांक एमपी04-सीसी-1654 द्वारा अवैध मदिरा परिवहन किया जा रहा है. सूचना के आधार पर मय फोर्स चोइथराम सब्जी मंडी के पास पहुंचे.
थोड़ी देर बाद उक्त वाहन आता हुआ दिखाई दिया, उसे रोकने का इशारा करने पर वाहन चालक द्वारा तीव्र गति से वाहन भगाने का प्रयास किया गया. उसका पीछा करने पर वाहन चालक बसंतपुरी कालोनी के पास रोक लिया गया. मौके पर तलाशी लेने पर वाहन की पिछली डिक्की में सात पेटी में 350 पाव देशी मदिरा मसाला बरामद की गई.
विधिवत जाँच पश्चात वाहन और मदिरा को कब्जे में लिया जाकर विधिवत प्रकरण दर्ज किया गया. आरोपी को आज न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया. जप्त मदिरा की कीमत 38 हजार 500 रूपये एवं वाहन की कीमत लगभग दस लाख रूपये है। आरोपी नाम अंकित पिता मोहनलाल योगी है। वह साजन नगर इंदौर का रहने वाला है।


