- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
130 गुम मोबाइल आवेदकों को लौटाए
क्राइम ब्रांच ने की प्रभावी कार्रवाई
इंदौर. क्राईम ब्रांच इंदौर और सायबर सेल द्वारा सिटीजन कॉप 7 एप्लीकेशन के गुम मोबाईल फोन की शिकायतों पर कार्यवाही करते हुए वर्ष 2020-21 की शिकायतों का निराकरण कर महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई. गुम मोबाईल फोन जो कि इंदौर तथा प्रदेश व देश के विभिन्न शहरों में चल रहे थे, उन्हें बरामद किया गया. कुल 130 मोबाईल फोन जप्त किये गये हैं जिसमें हजारों रुपये की कीमत के मंहगे मोबाईल फोन शामिल हैं. आवेदकों को पुलिस कंट्रोल रूम इंदौर में 130 गुम मोबाईल फोन किये गये सुपुर्द.
डीआईजी हरिनारायणचारी मिश्रा ने बताया कि इदौर पुलिस काईम ब्रांच द्वारा संचालित की जा रही सिटीजन कॉप एप्लीकेशन वास्तव में एक एंड्राइड फोन एप्लीकेशन है जिसे आमजन द्वारा गुगल प्ले स्टोर के माध्यम से डाउनलोड किया जा सकता है. इस एप्लीकेशन में महत्वपर्ण फीचर जैसे किसी घटना के संबंध में सीधे ऑनलाईन शिकायत अथवा पुलिस तक सूचना पहंुचाये जाने हेतु रिपोर्ट एन इंसीडेंट और किसी वस्तु के चोरी अथवा गुम होने पर पुलिस में ऑनलाइन कंप्लेंट दर्ज कराये जाने हेतु रिपोर्ट लॉस्ट आर्टिकल की सुविधा मुहैया कराई गई है.
रिपोर्ट लॉस्ट आर्टिकल में मोबाईल फोन अथवा अन्य वस्तु के गुमने पर सीधे इस फीचर के माध्यम से पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई जा सकती है, जिसमें आवेदक को आनलाईन ही शिकायत क्रमांक सहित रिपोर्ट से सबंधित रसीद प्राप्त होती है. इसका उपयोग वह मोबाईल में गुम हुई सिम को बंद कराने, अथवा नई सिम प्राप्त करने के लिये कर सकता है.
संपत्ति गुम/ चोरी होने की शिकायत पर क्राईम ब्राच की सायबर सेल टीम द्वारा ऑनलाईन शिकायत के परिपेक्ष्य में पतारसी की जाती है, जिसके परिणामस्वरूप वर्ष 2020-21 मे कार्यवाही करते हुये 3168 मोबाईल फोन की पतारसी की जाकर आवेदकों को उनके मोबाईल थानों के माध्यम से सुपुर्द किये गये है. आज 130 मोबाईल फोन आवेदकों को पुलिस कंट्रोल रूम में सुपुर्द किये गए हैं, जिससे आमजन में ऑनलाईन शिकायत के प्रति जागरूकत्ता आए तथा यह विश्वास हो कि, ऑनलाईन शिकायत के माध्यम से भी उनकी गुम वस्तु प्राप्त हो सकती हैं.


