- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
ड्राइविंग का प्रशिक्षण लेकर महिलाएं बनेगी आत्मनिर्भर
परिवहन विभाग ने शुरू किया प्रशिक्षण कार्यक्रम
इंदौर. महिला सशक्तिकरण एवं महिला आत्मनिर्भरता के क्रम में परिवहन विभाग द्वारा एक अनूठी पहल्न प्रारम्भ करते हुए महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने के लिये शुक्रवार से निःशुल्क वाहन चालन प्राशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ किया गया. मुख्य अतिथि जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया. प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल महिलाएं प्रशिक्षण के बाद हल्के वाहन चला सकेंगी.
कार्यक्रम में अतिरिक्त पुल्रिस अधीक्षक (यातायात) रंजीत सिंह देवके, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी जितेन्द्रसिंह रघुवंशी, प्राचार्य ड्रायवर ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट महाजन, ए.आर.टी.ओ श्रीमती अर्चना मिश्रा, श्रीमती निशा चौहान, हदेश यादव और ड्रायवर ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट के प्रभारी अधिकारी अनिल शर्मा उपस्थित रहे.

कार्यक्रम का शुभारंभ मंत्री श्री सिलावट ने बेटी पूजन से किया गया. उन्होंने स्वयं का स्वागत न कराते हुए पुष्पगुच्छ को प्रशिक्षण हेतु आई महिलाओं को भेंट कर उनका स्वागत-अभिनन्द किया. उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि मेरे स्वागत से ज्यादा से महत्वपूर्ण मेरी इन बहन-बेटियों का स्वागत महत्वपूर्ण है. उन्होंने क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी एवं उनकी पूरी टीम को बधाई दी.
एआरटीओ अर्चना मिश्रा ने जानकारी देतेत हुए बताया कि दो प्रशिक्षु महिलाओं में पिंकी गुप्ता और कुसुमल्रता के उद्बोधन को सुनकर मंत्री ने प्रसन्नता व्यक्त की. कार्यक्रम को निरंतर बनाये रखने हेतु क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी जितेन्द्र सिंह रघुवंशी से सहयोग बनाये रखने की इच्छा जाहिर की. श्री रघुवंशी ने भी इस प्रकार के सत्र निरंतर जारी रखने हेतु मंत्री को आश्वस्त किया.
मंत्री द्वारा परिवहन विभाग के संकल्प आत्मनिर्भर महिला, आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, बेटी को आत्म निर्भर बनाओ की प्रशंसा की एवं विभाग की इस सोच को समाज के लिये उत्थानकारी बताया और इस कार्यक्रम की सफलता के लिये शुभकामनाएं दी. उन्होंने बताया कि उक्त कार्यक्रम परिवहन आयुक्त के निर्देश पर शुरू किया गया है.


