- वर्ल्ड स्ट्रोक डे: स्ट्रोक के लक्षण दिखते ही लें चिकित्सा सहायता, हर मिनट है कीमती
- ओलंपिक के सपनों से बदले की आग तक: प्राइम वीडियो की एमएक्स ओरिजिनल दुनिया की थैं थैं दर्शकों को रोमांच से भरे सफर पर ले जाने को तैयार; ट्रेलर जारी
- From Olympic Dreams to a Quest for Revenge: Prime Video’s MX Original Duniya Ki Thain Thain is Set to take Audiences on a Turbulent Ride; Trailer Out Now
- होम क्रेडिट इंडिया का दीवाली कैंपेन #अपनोंकेसाथदीवाली
- Disha Patani Turns Businesswoman as She Launches her Clothing Brand ‘DZ’, Offers Novelty by Fusing Elements from Space
इंदौर में कोरोना की जांच के लिये एक और अभिनव पहल
अब रेपिड एंटीजन टेस्ट कराई जायेगी- जांच रिपोर्ट मात्र 30 मिनट में होगी प्राप्त
इंदौर. इंदौर जिले में कोरोना की जांच के लिये एक और अभिनव पहल शुरू की जा रही है। जिले में अब एंटीजन टेस्ट कराई जायेगी। इसके माध्यम से 30 मिनिट के भीतर जांच रिपोर्ट प्राप्त होगी। इसके लिये राज्य शासन से 12 हजार 500 रेपिड एंटीजन किट इंदौर जिले को प्राप्त हुई हैं। म
ंशा है कि ज्यादा से ज्यादा सेम्पलिंग हो। इस दिशा में यह जांच बेहद कारगर साबित होगी। जांच के लिये 89 दल बनाये गये है। इन दलों तथा इस जांच से जुड़े चिकित्सकों तथा अन्य अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण आज यहां रवीन्द्र नाट्य गृह में कलेक्टर श्री मनीष सिंह की विशेष उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में सम्बोधित करते हुये कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने कहा कि इस जांच के माध्यम से तुरंत टेस्ट रिपोर्ट प्राप्त होगी। इससे कोरोना पॉजिटिव मरीजों का तुरंत उपचार प्रारंभ किया जा सकेगा। उन्होंने निर्देश दिये कि जांच का दायरा बढ़ाया जाये। अब अधिक से अधिक सैंपल लेकर जांच की जाये।
उन्होंने निर्देश दिये कि जांच के कार्य को पूर्ण गंभीरता के साथ किया जाये। सभी एडीएम और एसडीएम भी इस दिशा में पूर्ण सक्रियता के साथ कार्य करें। प्रति दिन इस प्रक्रिया से 1200 से 1300 जांच प्रति दिन की जाये। जांच के पश्चात निर्धारित प्रपत्र में जानकारी भेजे। जानकारी संकलित करने के लिये। डॉ. राहुल श्रीवास्तव को जवाबदारी सौंपी गई है।
बताया गया कि इस जांच के लिये सभी दल के पास किट रहेगी। दल के सदस्य सैंपल लेंगे। तुरंत किट में लगाकर उसकी विधिवत जांच करेंगे। जांच का परिणाम 15 से 30 मिनिट के भीतर मौके पर ही प्राप्त हो जायेगा। श्री मनीष सिंह ने निर्देश दिये है कि, जिन मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आये उनका तुरंत उपचार प्रारंभ करवाया जाये। ऐसे मरीज जिनमें लक्षण दिखाई दे रहे और रिपोर्ट नेगिटिव आयी है, उनकी जांच अन्य माध्यम से कराई जाये।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित दलों को एंटिजन टेस्ट के लिये किट का उपयोग, सैंपल लेने के तरीके, जांच के तरीके आदि के बारे में विस्तार से बताया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में बताया गया कि आज 18 अगस्त से सभी दलों को किट का वितरण शुरू कर दिया जायेगा। बताया गया कि जांच के लिये 89 दल बनाये गये है।
इनमें प्रमुख रूप से ग्रामीण आर.आर.टी. के 25 दल शहरी व ग्रामीण फीवर क्लिनिक के 44 सेम्पलिंग दल, ग्रामीण रेंडम सेम्पलिंग के 9 दल शामिल है। इसके अलावा सभी एसडीएम के पास एक-एक दल इस जांच के लिये रहेगा। इसके अलावा एयरपोर्ट पर भी तीन दल रहेंगे।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में सभी शहरी व ग्रामीण एडीएम, एसडीएम, अपने राजस्व अमले यथा आरआई, तहसीलदार व पटवारियों के साथ इस प्रशिक्षण में उपस्थित थे। इनके अलावा सभी शहरी व ग्रामीण फीवर क्लिनिक के चिकित्सक, जिले के सभी ब्लॉक के बी.एम.ओ व शहरी झोनल मेडिकल ऑफिसर्स सीएमएचओ ऑफिस से सेम्पलिंग की व्यवस्था व अन्य मैनेजमेंट सम्पादित करने वाले सभी चिकित्सक भी इस प्रशिक्षण में उपस्थित थे।


