- वर्ल्ड स्ट्रोक डे: स्ट्रोक के लक्षण दिखते ही लें चिकित्सा सहायता, हर मिनट है कीमती
- ओलंपिक के सपनों से बदले की आग तक: प्राइम वीडियो की एमएक्स ओरिजिनल दुनिया की थैं थैं दर्शकों को रोमांच से भरे सफर पर ले जाने को तैयार; ट्रेलर जारी
- From Olympic Dreams to a Quest for Revenge: Prime Video’s MX Original Duniya Ki Thain Thain is Set to take Audiences on a Turbulent Ride; Trailer Out Now
- होम क्रेडिट इंडिया का दीवाली कैंपेन #अपनोंकेसाथदीवाली
- Disha Patani Turns Businesswoman as She Launches her Clothing Brand ‘DZ’, Offers Novelty by Fusing Elements from Space
संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा ने कोरोना जंग के यौद्धा डॉक्टर्स और अन्य स्टॉफ का बढ़ाया हौसला
पीपीई किट पहनकर एमआरटीबी अस्पताल का किया निरीक्षण
इंदौर. संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा आज शाम कोरोना मरीजों के इलाज के लिये चिन्हित एमआरटीबी अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने पीपीई किट पहनकर अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पिछले लगभग छ: माह से कठिन और विपरीत परिस्थितयों में कार्य कर रहे डॉक्टर्स और अन्य स्टॉफ का हौसला बढ़ाया। उन्होंने डॉक्टर्स और स्टॉफ की चुनौतियों को समझा।
इस अवसर पर डॉ. पवन कुमार शर्मा ने कहा कि डॉक्टर्स और स्टॉफ कोरोना के खिलाफ पूर्ण समर्पण और निष्ठा भाव से लगातार सेवा कार्य कर रहे है। गर्मियों में भी पीपीई किट पहनकर कार्य करना बड़ी चुनौती था। इसके बावजूद भी उन्होंने बेहतर कार्य किया। डॉक्टर्स एवं स्टॉफ जिस तरह से कार्य कर रहे है, वह सराहनीय है।
अस्पताल में बेहतर से बेहतर इलाज किया जा रहा है। इसके फलस्वरूप मरीज तेजी से ठीक हो रहे हैं। रिकवरी रेट अच्छा है। अस्पताल में भोजन, साफ-सफाई आदि की भी बेहतर व्यवस्था है। डॉक्टर्स और स्टॉफ के प्रयास देखकर कह सकते है कि कोरोना से हम निश्चित ही जीतेंगे।

डॉ. शर्मा ने विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया। साफ-सफाई एवं भोजन की व्यवस्था को देखा। मरीजों से चर्चा की और उन्हें उपलब्ध कराई जा रही व्यवस्थाओं और सुविधाओं की जानकारी ली।
इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज की डीन डॉ. ज्योति बिंदल, एमआरटीबी अस्पताल के प्रभारी डॉ. सलिल भार्गव सहित अन्य चिकित्सक और स्टॉफ मौजूद था। डॉ. भार्गव ने संभागायुक्त डॉ. शर्मा को अस्पताल की व्यवस्थाओं और सुविधाओं के बारे में जानकारी दी।


