- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
1500 बेड की व्यवस्था कर रहे व्यवस्थाः विजयवर्गीय
कोरोना की स्थिति को लेकर की बैठक
इंदौर. अगले 8 दिन में विभिन्न अस्पतालों में 1500 बेड तैयार होंगे और इसमें 100 आईसीयू बेड होंगे. शहर में ऑक्सीजन और रेमडेसिविर इंजेक्शन की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है. 125 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की आपूर्ति की व्यवस्था की जा रही है. रेमडेसिविर इंजेक्शन की व्यवस्था हम कर रहे हैं। जल्दी ही इसकी समस्या दूर होगी. इंजेक्शन की समस्या भी तीन-चार दिन में खत्म करने का प्रयास करेंगे.
यह बात भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाशन विजयवर्गीय ने कही. वे कोरोना को लेकर जिला प्रशासन के साथ हुई बैठक के बाद मीडिया से चर्चा कर रहे थे. विजयवर्गीय ने बताया कि यदि बल्क ऑर्डर सफल हुआ तो इंदौर को 5000 इंजेक्शन मिलेंगे. टोसी इंजेक्शन की कमी पूरे देश में है. उसके भरोसे नहीं रहना चाहिए. डाक्टर भी इंजेक्शन की पर्ची लिख रहे हैं और परिवारजनों को इधर-उधर भटकना पड़ रहा है.
उल्लेखनीय है कि कोरोना संक्रमण से शहर की स्थिति को लेकर कैलाश विजयवर्गीय सरकार और प्रशासन के साथ यह अहम बैठक की। रेसीडेंसी कोठी में हुई इस बैठक में कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, विधायक रमेश मेंदोला, महेंद्र हार्डिया, आकाश विजयवर्गीय, भाजपा के नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, कृष्णमुरारी मोघे और मधुवर्मा भी मौजूद थे. बैठक में भी कमिश्नर डॉ. पवन कुमार शर्मा, कलेक्टर मनीष सिंह, डीआईजी मनीष कपूरिया सहित अन्य आला अधिकारी भी मौजूद थे.
125 मीट्रिक टन की व्यवस्था कर रहे
बैठक के बाद विजयवर्गीय ने बताया कि वर्तमान में शहर में 65 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की जरूरत है और आने वाले दिनों में ये मांग 100 मीट्रिक टन तक पहुंचेगी. ऐसे में इंदौर में अब 125 मीट्रिक टन की व्यवस्था की जा रही है. रिलायंस से 100 टन की व्यवस्था होगी. इसके अलावा पीथमपुर से भी आपूर्ति की जा रही है।
राहुल के पॉजीटिव होने पर किया कटाक्ष
विजयवर्गीय ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के कोविड पॉजिटिव होने पर कटाक्ष किया. विजयवर्गीय ने कहा कि कांग्रेस पश्चिम बंगाल में सिर्फ दो जगह हैं. वहां राहुल गांधी सभाएं कर चुके हैं, उसके बाद उनका कोई शेड्यूल ही नहीं है. तो फिर उन्होंने सभाएं रद्द कहां की यह बताएं. इसी से जोड़कर सवाल हुआ था कि राहुल गांधी पॉजिटिव हो गए हैं. इस पर विजयवर्गीय ने कह दिया कि झूठ बोलने के बाद ऐसा ही होता है.
लोग खुद में आत्मनियंत्रण लाएं
विजयवर्गीय ने वर्तमान में लागू किए गए जनता कर्फ्यू को लेकर भी जनता से समर्थन का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि कोविड की चेन को तोड़ना जरूरी और ऐसे में जनता खुद कर्फ्यू का पालन करे. लोग ही खुद में आत्मनियंत्रण, आत्मसंयम लाएं. विजयवर्गीय ने यह भी कहा कि इंदौर पर केवल शहरी क्षेत्र का ही दबाव नहीं है बल्कि आसपास के जिलों के मरीज भी यहां पर बड़ी संख्या में आ रहे हैं साथ ही ग्रामीण इलाकों के संक्रमित भी इंदौर पहुंच रहे हैं. ऐसे में इंदौर के अस्पतालों पर इस समय काफी ज्यादा दबाव है. स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार ग्रामीण क्षेत्रों में भी सुनिश्चित किया जा रहा है.


