- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
अटलजी की अस्थियों का रथ इंदौर पंहुचा, दर्शन को उमड़े लोग
इन्दौर. पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न और भाजपा के संस्थापक अध्यक्ष अटलबिहारीजी वाजपेयी की अस्थियां देश की दस पवित्र नदियों में प्रवाहित की जाना है. इसी कड़ी में अटलजी का अस्थी कलश रथ आज शाम इंदौर पहुंचा. इस अस्थि कलश के दर्शन के लिए जगह-जगह कार्यकर्ताओं और आम लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा.
अस्थी कलश लेकर राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, प्रदेश महामंत्री बंशीलाल गुर्जर, मंत्री पारस जैन, प्रदेश उपाध्यक्ष, विधायक सुदर्शन गुप्ता भोपाल से इंदौर तक रथ के साथ में आये. हाथों में पुष्प लिए लोग और पार्टी कार्यकर्ता रथ के पहुँचने का इंतज़ार कर रहे थे. जैसे ही रथ ने शहर में प्रवेश किया अटलजी अमर रहे कि गूंज के साथ लोगों ने दिल से श्रद्धासुमन अर्पित किए.
भाजपा नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा ने बताया कि अटलजी की अस्थि कलश रथ भोपाल भाजपा कार्यालय से सुबह 8 बजे रवाना हुआ था. अस्थि कलश रथ सीहोर, आष्टा, सोनकच्छ और देवास होते हुए इन्दौर पंहुचा. अस्थी कलश रथ इंदौर में सबसे पहले देवास नाका पहुँचा। इसके बाद विधानसभा क्षेत्र क्रं. 2 के पाटनीपुरा चौराहा, मालवामिल चौराहा, राजकुमार ब्रिज, चिकमंगलूर चौराहा, जेल रोड़, खातीपुरा होते हुए कृष्णपुरा छत्री, राजबाड़ा, गोपाल मंदिर, सराफा, शक्कर बाजार, गोराकुंड चौराहा, मल्हारगंज थाना, जिन्सी, किला मैदान, बाणगंगा उज्जैन नाका से बाणगंगा मेन रोड़ होते हुए उज्जैन के लिए रवाना हुआ.
नेताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित किए
देवास नाका पर पहुंचकर संभागीय संगठन मंत्री जयपालसिंह चावड़ा, नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा, विधायक रमेश मेंदोला, कैलाश शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता उमेश शर्मा ने अस्थि कलश रथ की आगवानी करते हुए दर्शन कर पुष्पांजलि अर्पित की. वहीं एल.आई.जी चौराहा पर लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा महाजन ने अस्थी कलश पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए. गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष कृष्णरारी मोघे, महापौर श्रीमती मालिनी गौड़, शंकर लालवानी, मधु वर्मा अखिलेश शाह, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं व आमजनों ने श्रद्धेय अटलजी के अस्थी कलश के दर्शन कर पुष्पांजलि अर्पित की.
हर कोई आतुर था दर्शन के लिए
यात्रा जिन-जिन क्षेत्रों में भी पंहुची लोग भारी संख्या में पहले से इंतज़ार कर रहे थे। हर कोई इस बात के लिए आतुर था कि कब रथ आए और हमें अटलजी को श्रद्धा सुमन अर्पित करने का सौभाग्य प्राप्त हो। लोग सड़क के दोनों छोर पर कतार लगाकर खड़े थे. 24 अगस्त को उज्जैन में भ्रमण के बाद रामघाट पर साधुसंतों व भाजपा नेताओ, कार्यकर्ताओ की उपस्थिति में पवित्र शिप्रा नदी में अस्थियां प्रवाहित की जाएगी.


